{"_id":"615334938ebc3e61f1244a20","slug":"ipl-2021-kieron-pollard-becomes-only-cricketer-to-have-10-000-plus-runs-and-300-wickets-in-t20-format-mi-vs-pbks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL में रिकॉर्ड: पोलार्ड के नाम खास उपलब्धि, टी-20 में 10 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में रिकॉर्ड: पोलार्ड के नाम खास उपलब्धि, टी-20 में 10 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बने
Tue, 28 Sep 2021 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:59 PM IST
सार
पोलार्ड ने मैच में अपने पहले ही ओवर में दोनों विकेट चटकाए। उन्होंने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बुमराह के हाथों कैच कराया। गेल एक रन और राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
300 विकेट पूरे करने के बाद जश्न मनाते पोलार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में एमआई के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने दो विकेट लिए। ऐसा करते ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 300 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह 11वें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पोलार्ड के इस छोटे फॉर्मेट में 11,202 रन भी हैं। पोलार्ड टी-20 फॉर्मेट में 10 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
पोलार्ड ने मैच में अपने पहले ही ओवर में दोनों विकेट चटकाए। उन्होंने क्रिस गेल को हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बुमराह के हाथों कैच कराया। गेल एक रन और राहुल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 300 विकेट पूरे करते ही उन्होंने पवेलियन की ओर इसका इशारा कर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलार्ड ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 565 मैच खेले हैं और 11,217 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 56 अर्धशतक शामिल है। रन के मामले में पोलार्ड गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गेल के 447 मैचों में 14,275 रन हैं। उनके नाम 22 शतक और 87 अर्धशतक हैं।
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी | मैच | रन |
| क्रिस गेल | 448 | 14276 |
| कीरोन पोलार्ड* | 565 | 11217 |
| शोएब मलिक | 437 | 10832 |
| विराट कोहली | 314 | 10038 |
| डेविड वार्नर | 306 | 10019 |
इसके अलावा पोलार्ड ने टी-20 में 24.82 की औसत और 8.22 की इकोनॉमी से 300 विकेट लिए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 15 रन देकर चार विकेट है। पोलार्ड ने सात बार पारी में चार विकेट लिए हैं। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने 502 मैचों में 24.24 की औसत और 8.20 की इकोनॉमी से 546 विकेट लिए हैं। ब्रावो ने 11 बार पारी में चार विकेट और दो बार पारी में पांच विकेट झटके हैं।
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट
टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट
| खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| ड्वेन ब्रावो | 502 | 546 |
| इमरान ताहिर | 334 | 420 |
| सुनील नरेन | 376 | 416 |
| लासिथ मलिंगा | 295 | 390 |
| राशिद खान | 280 | 387 |
| शाकिब अल हसन | 340 | 385 |
| सोहेल तनवीर | 363 | 375 |
| वहाब रियाज | 294 | 355 |
| शाहिद अफरीदी | 326 | 344 |
| आंद्रे रसेल | 382 | 340 |
| कीरोन पोलार्ड* | 565 | 300 |