फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Jasprit Bumrah and SuryaKumar Yadav becomes neighbours, chatting with each other from their balconies

IPL 2021: मुंबई के ये दोनों खिलाड़ी पड़ोसी बने, एकांतवास में बालकनी से इस तरह करते हैं बातें, आप भी देखें

Thu, 16 Sep 2021 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Sep 2021 11:43 PM IST
सार

होटल में बुमराह और सूर्यकुमार को पड़ोसी बनाया गया है। बुमराह के ठीक ऊपर वाले कमरे में सूर्यकुमार रह रहे हैं। दोनों कमरे के बाहर बने बालकनी से बात करते हुए भी देखे गए हैं

विज्ञापन
IPL 2021: Jasprit Bumrah and SuryaKumar Yadav becomes neighbours, chatting with each other from their balconies
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी अपने-अपने परिवार के साथ अबू धाबी में एकांतवास में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए लगभग सभी खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी अपने-अपने परिवार के साथ अबू धाबी में एकांतवास में हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी समय व्यतीत करने के लिए बालकनी से एक दूसरे से बात कर लेते हैं। 
विज्ञापन


होटल में बुमराह और सूर्यकुमार को पड़ोसी बनाया गया है। बुमराह के ठीक ऊपर वाले कमरे में सूर्यकुमार रह रहे हैं। दोनों कमरे के बाहर बने बालकनी से बात करते हुए भी देखे गए हैं। इसकी तस्वीर मुंबई इंडियंस ने ट्वीटर पर शेयर की है। तस्वीर में बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन और सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी बात करते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। हजारों लोग इस पोस्ट को पसंद कर चुके हैं। बुमराह और सूर्यकुमार दोनों हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई 19 सितंबर को दूसरे चरण का पहला मैच खेलेगी। चेन्नई के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। इसके बाद टीम को कोलकाता (23), बेंगलुरु (26), पंजाब (28), दिल्ली (2), राजस्थान (5) और हैदराबाद (8) के खिलाफ भी मैच खेलने हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed