{"_id":"614389341d64c376760d984d","slug":"ipl-2021-jasprit-bumrah-and-suryakumar-yadav-becomes-neighbours-chatting-with-each-other-from-their-balconies","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: मुंबई के ये दोनों खिलाड़ी पड़ोसी बने, एकांतवास में बालकनी से इस तरह करते हैं बातें, आप भी देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: मुंबई के ये दोनों खिलाड़ी पड़ोसी बने, एकांतवास में बालकनी से इस तरह करते हैं बातें, आप भी देखें
Thu, 16 Sep 2021 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:43 PM IST
सार
होटल में बुमराह और सूर्यकुमार को पड़ोसी बनाया गया है। बुमराह के ठीक ऊपर वाले कमरे में सूर्यकुमार रह रहे हैं। दोनों कमरे के बाहर बने बालकनी से बात करते हुए भी देखे गए हैं
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी अपने-अपने परिवार के साथ अबू धाबी में एकांतवास में हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए लगभग सभी खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी अपने-अपने परिवार के साथ अबू धाबी में एकांतवास में हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी समय व्यतीत करने के लिए बालकनी से एक दूसरे से बात कर लेते हैं।
होटल में बुमराह और सूर्यकुमार को पड़ोसी बनाया गया है। बुमराह के ठीक ऊपर वाले कमरे में सूर्यकुमार रह रहे हैं। दोनों कमरे के बाहर बने बालकनी से बात करते हुए भी देखे गए हैं। इसकी तस्वीर मुंबई इंडियंस ने ट्वीटर पर शेयर की है। तस्वीर में बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन और सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी बात करते हुए दिख रहे हैं।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। हजारों लोग इस पोस्ट को पसंद कर चुके हैं। बुमराह और सूर्यकुमार दोनों हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
मुंबई 19 सितंबर को दूसरे चरण का पहला मैच खेलेगी। चेन्नई के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है। इसके बाद टीम को कोलकाता (23), बेंगलुरु (26), पंजाब (28), दिल्ली (2), राजस्थान (5) और हैदराबाद (8) के खिलाफ भी मैच खेलने हैं।