फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 former indian cricketer Gautam Gambhir said There is going to be a different challenge for Virat Kohli he will have to adjust

IPL 2021: आर्ईपीएल से पहले गंभीर ने विराट को लेकर दिया बयान, कहा- कोहली के लिए अलग चुनौती

Tue, 14 Sep 2021 08:53 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 14 Sep 2021 08:53 AM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि आईपीएल में कोहली के लिए अलग चुनौती होगी। उन्हें रन बनाने के लिए तालमेल बिठाना होगा। आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। 

विज्ञापन
IPL 2021 former indian cricketer Gautam Gambhir said There is going to be a different challenge for Virat Kohli he will have to adjust
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में पांच दिन बाकी हैं। आईपीएल के दूसरे सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया है जो 19 सितंबर से शुरू होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली सहित एबी डिवीलियर्स को लेकर बयान दिया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि आईपीएल के दौरान विराट और डिवीलियर्स दबाव में होंगे क्योंकि उनके लिए यह अलग चुनौती होगी। ये दोनों क्रिकेटर न सिर्फ आरसीबी के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं बल्कि अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। 

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को अपने खेल के जल्दी से समायोजित करना होगा और उन्हें टी-20 के मोड में आना होगा। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ लंबी टेस्ट सीरीज खेलकर वापस आए हैं उनका ध्यान लाल गेंद की स्विंग पर होगा, लेकिन आईपीएल में उन्हें जल्द से जल्द रन बनाना होगा। गंभीर ने आगे कहा, विराट कोहली के  लिए एक चुनौती होने वाली है और इस चुनौती की सामना एबी डिविलियर्स को करना होगा क्योंकि यह दोनों बल्लेबाज बिना कोई टूर्नांमेंट खेलेल आईपीएल में आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट को जल्दी बिठाना होगा तालमेल

गंभीर ने कहा, विराट कोहली को जल्द समायोजन करना होगा क्योंकि उनके पास इसकी आदत डालने के लिए शायद ही कोई समय होगा, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से लेकर टी-20 प्रारूप तक उन्हें रन बनाने की जरूरत है, यह डिवीलियर्स पर भी लागू है, क्योंकि इन लोगों के रन बनाने की जरूरत है, अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलता है या फिर खिताब जीतने के लिए आगे जाते हैं। 

विज्ञापन

नंबर 3 पर है आरसीबी

आईपीएल के दूसरे सत्र का आगाज रविवार 19 सितंबर से होने जा रहा है। अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर है। जिस तरह से पहले सत्र में आरसीबी ने प्रदर्शन किया उससे टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है। दूसरे चरण में आरसीबी अपना पहला मुकाबला कोलाकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार को खेलेगी। 

टीम खिलाड़ियों के संपर्क में हैं विराट

आईपीएल के दूसरे चरण में कुछ खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद आरसीबी ने अपने खेमे में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनमें वानेंदु हसरंगा और टिम डेविड शामिल हैं। टीम के कप्तान को अपने इन नए खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। आरसीबी कप्तान विराट कोहली के मुताबिक, मैं सबके संपर्क में हूं, हमने पिछले एक महीने में चर्चा की है, कौन आ रहा है कौन नहीं, आखिरकार, हमने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कुछ उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेटरों के साथ बदल दिया। विराट को उम्मीद है कि रिप्लेसमेंट के तौर पर आए खिलाड़ी सिस्टम में फिट बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed