फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Faf du Plessis 5th Overseas players winning Player of the Match in IPL final Ruturaj equals Robin Uthappa and Ambati Rayudu equals Kieron Pollard record

IPL 2021: डुप्लेसी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पांचवें विदेशी, ऋतुराज ने उथप्पा तो रायुडू ने की पोलार्ड के रिकॉर्ड की बराबरी

Sat, 16 Oct 2021 12:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 16 Oct 2021 12:30 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी आईपीेेएल के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी बन गए। शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ खेले गए खिताबी मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
IPL 2021 Faf du Plessis 5th Overseas players winning Player of the Match in IPL final Ruturaj equals Robin Uthappa and Ambati Rayudu equals Kieron Pollard record
फाफ डुप्लेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का फाइनल मैच 15 अक्तूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलाकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दुबई में हुए इस खिताबी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से मात देकर चौथी बार खिताब जीत। चेन्नई को मैच जिताने में फाफ डुप्लेसी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस खिताबी मुकाबले में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 86 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग्स के दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। फाफ को बेहतरीन पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आईपीएल के इतिहास पर नजर डाली जाए तो फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले डुप्लेसी पांचवें विदेशी खिलाड़ी है्ं। आइए हम आपको उन पांच विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें आईपीएल के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायुडू के बारे में भी बताते हैं जिन्होंने रॉबिन उथप्पा और कीरोन पोलार्ड के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे पहले विदेशी खिलाड़ी के तौर पर कीरोन पोलार्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था। उन्होंने यह पुरस्कार साल 2013 में जीता। इसके बाद 2016 में बेन कटिंग प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने।  2018 आईपीएल फाइनल में यह पुरस्कार शेन वॉटसन के नाम रहा। जबकि, 2020 में ट्रेंट बोल्ट आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 2021 इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में फाफ डुप्लेसी मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पांचवे विदेशी खिलाड़ी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतुराज ने की उथप्पा के रिकॉर्ड की बराबरी

चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें ऑरेंज कैप मिली और उनकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा 635 रन बनाए। इस मामले उन्होंने रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड की बराबरी की। उथप्पा ने साल 2014 आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और उन्हें ऑरेंज कैप मिली थी। इसके अलावा केकेआर ने खिताबी भी जीता था। 

विज्ञापन

रॉयुडू ने की पोलार्ड की बराबरी

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ऐसे खिलाड़ी हैं जो पांच बार आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इससे पहले रायुडू  मुंबई इंडियंस की तरफ से तीन बार आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रहे। उसके बाद वह अब तक दो बार चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने कीरोन पोलार्ड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पोलार्ड पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हैं। आईपीएल विजेता टीम का सदस्य रहने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं वह छह बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे जिनमें पांच बार मुंबई इंडियंस और एक बार डेक्कन चार्जर्स की टीम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed