{"_id":"6164bedb8ebc3e8746051de1","slug":"ipl-2021-eliminator-rcb-vs-kkr-sunil-narine-makes-special-record-only-second-bowler-to-dismisses-kohli-de-villiers-maxwell-altogether","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: सुनील नरेन के नाम खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले आईपीएल के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: सुनील नरेन के नाम खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले आईपीएल के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने
Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
सार
नरेन 2012 और 2014 में भी केकेआर का हिस्सा रहे थे, जब टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह लीग के सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में से एक हैं। नरेन ने अब तक 132 मैच में 140 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
सुनील नरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। बैंगलोर के खिलाफ केकेआर के सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के चार विस्फोटक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें विराट कोहली, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स का विकेट शामिल है।
विज्ञापन
नरेन का शानदार स्पेल
नरेन ने अपने स्पेल में चार ओवर में चार विकेट लेकर सिर्फ 21 रन दिए। यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत के बावजूद आरसीबी टीम सिर्फ 138 रन ही बना सकी। नरेन 2012 और 2014 में भी केकेआर का हिस्सा रहे थे, जब टीम ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह लीग के सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में से एक हैं। नरेन ने अब तक 132 मैच में 140 विकेट झटके हैं।
नरेन का इकोनॉमी रेट भी शानदार
इतना ही नहीं उनका इकोनॉमी रेट भी शानदार है। वह 6.75 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस साल तो यह और भी शानदार रहा। इस सीजन नरेन ने 6.51 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। नरेन ने इस सीजन एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह विराट, डीविलियर्स और मैक्सवेल को एकसाथ आउट करने वाले सीजन के सिर्फ दूसरे और दूसरे फेज के पहले गेंदबाज हैं।

— Cricsphere (@Cricsphere) October 11, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
हरप्रीत ने किया था कारनामा
इससे पहले पहले फेज के दौरान पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार ने यह कारनामा किया था। तब हरप्रीत ने इन तीनों को आउट किया था। वह मैच पंजाब ने जीता था। वहीं, यह मैच भी नरेन की टीम जीतने में कामयाब रही।
बैंगलोर की टीम हारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।