फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, CSK Vs SRH Fantasy-11 Dream11 Team Prediction; Captain, Vice-Captain | Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings playing11 prediction stats records

CSK Vs SRH Fantasy-11: चेन्नई के बल्लेबाज और ऑलराउंडर दिला सकते हैं ज्यादा अंक, हैदराबाद के रॉय-विलियमसन भी शानदार फॉर्म में

Thu, 30 Sep 2021 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Sep 2021 07:50 AM IST
सार

दोनों ही टीमों के पास कई ऐसे सितारे हैं जो फैंटेसी प्लेइंग-11 में आपको ढेरों पॉइंट्स दिला सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2021, CSK Vs SRH Fantasy-11 Dream11 Team Prediction; Captain, Vice-Captain | Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings playing11 prediction stats records
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। दोनों ही टीमों के पास कई ऐसे सितारे हैं जो फैंटेसी प्लेइंग-11 में आपको ढेरों अंक दिला सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं ताजा फॉर्म के हिसाब से आपके लिए अच्छी फैंटेसी टीम में कौन-कौन से सितारे हो सकते हैं।
विज्ञापन

विकेटकीपर
इस मुकाबले में बतौर विकेटकीपर आपके पास दो विकल्प हैं। हैदराबाद के ऋद्धिमाना साहा और चेन्नई के एमएस धोनी। साहा ओपनिंग करने आते हैं। ऐसे में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। साहा तेजी से रन भी बनाते हैं। वहीं, धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आते हैं, लिहाजा उनके स्थान पर किसी बल्लेबाज को शामिल करना बेहतर फैसला हो सकता है। चेन्नई के कप्तान पिछले कुछ समय से फॉर्म में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाज
चार बल्लेबाजों को शामिल किया जा सकता है। जेसन रॉय और विलियमसन ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था और वे ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में इन दोनों को शामिल करने फैंटेसी-11 में अच्छे अंक दिला सकता है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस दो अन्य बल्लेबाजों के रूप में शामिल कर सकते हैं। डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू में से किसी एक को चुन सकते हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडर
हैदराबाद के पास अभी क्वालिटी ऑलराउंडर्स नहीं हैं। लिहाजा चेन्नई की टीम से तीन हरफनमौला खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। इनमें रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोईन अली शामिल हैं। जडेजा ने पिछले मैच में धमाकेदार पारी खेली थी। मोईन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, ब्रावो ने इस सीजन तेजी से विकेट चटकाने के साथ-साथ तेजी से रन भी बंटोरे हैं। इन तीनों को फैंटेसी इलेवन में जगह दी जा सकती है। मोईन अली की जगह हैदराबाद के जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। होल्डर ने पिछले कुछ मैचों में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया है। ब्रावो अगर नहीं खेलते हैं तो जडेजा, मोईन और होल्डर तीन ऑलराउंडर्स होंगे।

गेंदबाज
गेंदबाजी में चेन्नई के दो विकल्प आपके पास ऑलराउंडर्स के रूप में मौजूद हैं। इसके अलावा तीन और गेंदबाजों को चुन सकते हैं। दीपक चाहर पावरप्ले में विकेट चटकाते हैं। वहीं, हैदराबाद टीम से राशिद खान और संदीप शर्मा को चुना जा सकता है। संदीप का प्रदर्शन चेन्नई के खिलाफ अच्छा रहा है। संदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

कप्तान
दोनों टीमों के टॉप बल्लेबाजों और किसी स्पिनर को कप्तान और उपकप्तान बनाना सही फैसला साबित हो सकता है। ऋतुराज, जेसन रॉय या फाफ डुप्लेसिस में से किसी एक को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं उपकप्तान के लिए रवींद्र जडेजा, जेसन होल्डर या ड्वेन ब्रावो अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
  • सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
  • चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान) (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन/ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी।

फैंटेसी-XI के लिए टीम
  • विकेटकीपर: ऋद्धिमान साहा
  • बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, जेसन रॉय, केन विलियमसन, फाफ डुप्लेसिस/अंबाती रायुडू
  • ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मोईन अली/जेसन होल्डर 
  • गेंदबाज: राशिद खान, संदीप शर्मा/भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed