फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK vs KKR Final MS Dhoni plays 300th T-20 Match as captain of Chennai Super Kings today against kokata knight riders

IPL 2021 Final: धोनी ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

Sat, 16 Oct 2021 02:22 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 16 Oct 2021 02:22 AM IST
सार

टी-20 में कप्तान के रूप में आज उनका 300वां मैच था। इस तरह वह 300 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK vs KKR Final MS Dhoni plays 300th T-20 Match as captain of Chennai Super Kings today against kokata knight riders
एमएस धोनी सीएसके की टीम के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपर किेंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज का मैच काफी अहम था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जब वह मैदान पर उतरे तो एक खास रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। आज वह टी-20 क्रिकेट में 300वें मैच में कप्तानी कर रहे थे। धोनी 2007 से लेकर अब तक भारतीय क्रिकेट टीम, चेन्नई सुपर किंग्स, इंडियंस XI, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स समेत चार टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धोनी 300 टी-20 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

टी-20 कप्तान के रूप में धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच से पहले टी-20 कप्तान के रूप में 299 मैच खेले। जिनमें उन्होंने 176 मैच जीते और 118 मुकाबले हारे थे। इस दौरान दो मैच टाई रहे जबकि, तीन मैचों का रिजल्ट नहीं निकला। उन्होंने अपनी कप्तानी में 59.79 फीसदी मैच जीते हैं। धोनी के बाद टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा कप्तानी करने के मामले में डैरेन सैमी का नाम आता है। वह 208 मैचों में टीम के कप्तान रहे। जबकि, विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह 185 टी-20 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं। 

चौथे और पांचवें नंबर पर हैं गंभीर-रोहित
सबसे ज्यादा टी-2 मैचों में कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गौतम गंभीर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 170 टी-20 मैचों में कप्तानी की। जबकि रोहित शर्मा 153 टी-20 मुकाबलों में अब तक कप्तानी कर चुके हैं। वहीं, अगर विनिंग प्रतिशत की बात की जाए तो रोहित शर्मा अव्वल हैं। हिटमैन का विनिंग प्रतिशत 62.74 रहा है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आज अपना नौंवा फाइनल खेला। इन सभी फाइनल मुकाबलों में धोनी ने कप्तानी की है। वह 2008 से टीम के कप्तान हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed