फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 CSK batsman Suresh Raina wants to win Indian Premier League 2021 trophy for MS Dhoni

IPL 2021: धोनी के लिए चौथी बार ट्रॉफी जीतना चाहते हैं सुरेश रैना, कही दिल छू लेने वाली बात

Tue, 20 Jul 2021 08:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 20 Jul 2021 08:20 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल 2021 को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वह दुबई जाकर एमएस धोनी के लिए फिर खिताब जीतना चाहते हैं। रैना यह बात स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान कही। 

विज्ञापन
IPL 2021 CSK batsman Suresh Raina wants to win  Indian Premier League 2021 trophy for MS Dhoni
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना 2021 आईपीएल खिताब महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतना चाहते हैं। भारत में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र को बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते बीच में रोक दिया गया था। आईपीएल 2021 में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार शुरुआत की थी। मौजूदा समय में अगर टेबल पॉइंट पर नजर डाली जाए तो एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके दूसरे नंबर पर काबिज है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने यह प्रदर्शन ऐसे वक्त किया जब उनके कप्तान धोनी अच्छी फॉर्म में नहीं थे। अब आगामी सितंबर में आईपीएल का शेष सत्र सयुंक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, हमने भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत मैच खेले हैं, वह सीएसके और भारत के लिए 200 मैच खेल चुके हैं। रैना ने कहा, मुझे लगता है कि यह सिर्फ भावना है और इसके ऊपर हमारे मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान है, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं, हमने बहुत सारी ट्रॉफी साथ-साथ जीती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक दूसरे के लिए हमारे मन में जो विश्वास है, वह सम्मान बहुत बड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, हमें उम्मीद है कि जब हम आईपीएल के लिए दुबई जाएंगे तो इसे दोबारा धोनी के लिए जीतना चाहेंगे। रैना के मुताबिक, इस साल जैसा हमने खेला है उससे मुझे उनकी कप्तानी में अतिरिक्त विश्वास मिला है, हम सफलता को एक दूसरे के साथ एंज्वॉय करते हैं, धोनी सभी खिलाड़ियों को खासकर मोइन अली, सैम करन, ड्वैन ब्रावो, ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। 

विज्ञापन

इस दौरान रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ साल 2011 विश्व कप में खेला गया मैच उनका सबसे यादागार मुकाबला है। मोहाली में खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, पाकिस्तान अपने पूल में टॉप पर था उसने बहुत सारे मैच श्रीलंका में खेले थे। रैना ने आगे कहा, मैं कहना चाहुंगा कि 2011 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम काफी मजबूत हुई है। 

रैना के मुताबिक 2011 क्रिकेट विश्व कप हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि इसका आयोजन हमारी धरती पर हुआ जिसका फाइनल जीतने के लिए दबाव था। जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हो तब आप निश्चिंत होते हो कि आपको बेहतर करना है। ऐसे में आप सही इरादे के साथ कड़ी मेहनत, योजानाएं और दूसरी चीजों पर काम करते हो। हमने कड़ी मेहनत की और पूरी टीम ने अच्छा खेला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed