फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 could see vaccinated fans cheering from stands up to 50 parcent stadium capacity: Report

IPL 2021: फैंस के लिए खुशखबरी, बाकी बचे 31 मैचों में होगी दर्शकों की एंट्री, इस शर्त का करना होगा पालन

Mon, 31 May 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 04:20 PM IST
सार

आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिल सकती है। 

विज्ञापन
IPL 2021 could see vaccinated fans cheering from stands up to 50 parcent stadium capacity: Report
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने 29 मई को कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री मिल सकती है। मैदान में उन्हीं लोगों की एंट्री हो सकती है, जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार, यूएई सरकार के नियमों के हिसाब से मैदान में 50 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री मिल सकती है। इसके लिए शर्त यह है कि उन्हीं फैंस को स्टेडियम में आने दिया जाएगा जो कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं।

विज्ञापन


दुबई पहुंचे बीसीसीआई के अधिकारी
बता दें कि बीसीसीआई ने बीते शनिवार को एसजीएम में बताया था कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले सितंबर-अक्तूबर के बीच में यूएई में खेले जाएंगे। उधर, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, अरुण धूमल दुबई पहुंच चुके हैं। बीसीसीआई आईपीएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर यूएई सरकार और अमीरात क्रिकेट बोर्ड से बात करेगी।  
विज्ञापन


IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed