फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Chennai Super kings captain MS Dhoni said if any team deserved to win the IPL it is Kolkata Knight Riders

IPL 2021: धोनी ने की कोलकाता नाइट राइडर्स की तारीफ, कहा- केकेआर है आईपीएल जीतने का हकदार

Sat, 16 Oct 2021 11:21 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 16 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल का फाइनल मैच जीतने के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने केकेआर टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केकेआर ने जिस तरह से वापसी की और फाइनल तक पहुंचे ऐसा करना दूसरी टीम के लिए आसान नहीं है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Chennai Super kings captain MS Dhoni said if any team deserved to win the IPL it is Kolkata Knight Riders
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस खिताबी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई की टीम चौथी बार आईपीएल का खिताब पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में सीएसके ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 192 रन बनाए। इसके बाद 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। सीएसके को मैच जिताने में फाफ डुप्लेसी, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़ और शार्दुल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने केकेआर टीम की प्रशंसा की। 

विज्ञापन

धोनी ने की केकेआर की तारीफ

फाइनल मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एमएस धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, इसके पहले कि मैं सीएसके के बारे में बात करूं केकेआर के बारे में बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, वापसी करना मुश्किल है जो उन्होंने किया, अगर कोई टीम आईपीएल जीतने की हकदार है, तो वह केकेआर है, कोचों, टीम और सहयोगी स्टाफ को बहुत बड़ा श्रेय, ब्रेक ने वास्तव में टीम की मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन

भारत में खेले गए आईपीएल 2021 के पहले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहत शर्मनाक रहा। इस दौरान टीम ने सात मैच खेले जिनमें सिर्फ दो मुकाबले जीते। उस समय केकेआर की टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर थी। तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा था कि टीम में पहुंचेगी। लेकिन केकेआर की टीम ने शेष मैचों में शानदार प्रदर्शन कते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। 

विज्ञापन

यूएई आकर चमकी केकेआर की किस्मत

संयुक्त अरब अमीरात आने ने बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत एकदम चमक गई। लीग के दूसरे चरण में केकेआर ने बेहतर नेट रन रेट के साथ सात में से पांच मैच जीते और प्ले ऑफ में जगह बनाई। इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर ने रॉयल चैलेंर्जस बैंगलोर को चार विकेट से हराया। वहीं दूसरे प्लेऑप मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed