फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: bcci expected to release the official schedule of 2nd phase,big update on t20 world cup

IPL 2021: BCCI सोमवार को कर सकती है दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, टी-20 वर्ल्ड कप पर भी फैसला संभव

Sun, 27 Jun 2021 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Jun 2021 10:58 PM IST
सार

  • आईपीएल के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान संभव
  • टी-20 विश्व कप के आयोजन स्थल को लेकर आ सकता है फैसला 
  • आईसीसी ने बीसीसीआई को दिया था 28 जून तक का वक्त

विज्ञापन
IPL 2021: bcci expected to release the official schedule of 2nd phase,big update on t20 world cup
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 28 जून को आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। यह इसलिए क्योंकि 16 टीमों के बीच इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक यूएई में हो सकता है। माना जा रहा है कि स्थगित आईपीएल के बाकी बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक यूएई में होंगे और उसके बाद विश्व कप का आजोजन होगा। वहीं, आईसीसी ने बीसीसीआई को टी-20 विश्व के आयोजन पर अपना फैसला बताने के लिए 28 जून तक का समय दिया था। कुल मिलाकर सोमवार को आईपीएल और टी-20 विश्व कप को लेकर बड़ा अपडेट आ सकता है। 

विज्ञापन


टी-20 विश्व कप का यूएई शिफ्ट होना लगभग तय
शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था, 'देश में कोरोना की स्थिति के कारण हम भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के आयोजन को यूएई में शिफ्ट कर सकते हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम जल्द ही अंतिम फैसला लेंगे।' गौरतलब है कि पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021 जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा। 
विज्ञापन


IPL 2021 को चार मई को किया गया था स्थगित 
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed