फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Australian contingent returns home from Maldives

IPL 2021: मालदीव से स्वदेश पहुंचे 38 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 14 दिनों तक घरवालों से रहना होगा अलग

Mon, 17 May 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 04:03 PM IST
सार

पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ सहित आईपीएल में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मालदीव में कुछ दिन बिताने के बाद सोमवार को सिडनी पहुंच गए। बता दें कि आईपीएल को विभिन्न टीमों में कोविड-19 के मामले पाए जाने के बाद चार मई को स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
IPL 2021: Australian contingent returns home from Maldives
पैट कमिंस - फोटो : Twitter

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मालदीव में कुछ दिन बिताने के बाद सोमवार को सिडनी पहुंच गए। भारत में कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने वहां से उड़ानों पर रोक लगा रखी थी, जिसके कारण आईपीएल स्थगित होने के लगभग दो सप्ताह बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्वदेश लौट पाए।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दल में खिलाड़ियों, अधिकारियों और कमेंटेटरों सहित कुल 38 सदस्य शामिल थे, जो 10 दिन मालदीव में बिताने के बाद आज सुबह सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचे। आईपीएल को विभिन्न टीमों में कोविड-19 के मामले पाए जाने के बाद चार मई को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


दो सप्ताह तक रहना होगा क्वारंटीन
ऑस्ट्रेलिया ने कोविड की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत से उड़ानों पर रोक लगा रखी थी, जिसके कारण उसके क्रिकेटर सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अब सिडनी में दो सप्ताह के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रसारक एबीसी के अनुसार एयर सेशेल्स की उड़ान से यहां पहुंचने वालों में स्मिथ, कमिंस, बल्लेबाज डेविड वार्नर, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग आदि शामिल थे। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हस्सी भी शुक्रवार को कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को दोहा के रास्ते सिडनी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed