फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 auction to be held on February 18 in Chennai, details of remaining purse for all eight franchises

आ गई तारीख, इस दिन होगी IPL 2021 की नीलामी, चेन्नई में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

Wed, 27 Jan 2021 02:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Jan 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 auction to be held on February 18 in Chennai, details of remaining purse for all eight franchises
आईपीएल 2021 नीलामी - फोटो : ट्विटर

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 18 फरवरी को चेन्नई में खिलाड़ियों की मंडी लगेगी, इस दिन फ्रैंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोपहर को इस बात की जानकारी दी गई। वो भारतीय खिलाड़ी जिनके पास किसी टीम का कॉन्ट्रेक्ट नहीं है, वो नीलामी में शामिल होने के लिए चार फरवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवदेन दे सकते हैं।

विज्ञापन
 


कोरोना महामारी के बीच आईपीएल का पिछला संस्करण यूएई के खाली स्टेडियमों में सितंबर-नवंबर के खेला गया था। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार 14वां सीजन अपने तय कार्यक्रम अप्रैल-मई में ही आयोजित होगा, स्थान और तारीखों की घोषणा BCCI द्वारा बाद में की जाएगी। बायो बबल के बीच खेले गए पिछले टूर्नामेंट को रिकॉर्ड 20 करोड़ दर्शकों ने देखा था। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन

मालिकों के लिए जरूरी होगा कोरोना टेस्ट
आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होने से पहले फ्रेंचाइजियों के मालिकों को कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) की दो निगेटिव रिपोर्ट साथ रखना अनिवार्य होगा। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी हेमांग अमीन ने टीमों को भेजे मेल में कहा कि चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होने वाले टीम सदस्यों को नीलामी से 72 पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा।  

खिलाड़ियों को रिटेन रखने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हुई थी और ‘ट्रेडिंग विंडो’ चार फरवरी को बंद हो जाएगी। शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जैसे स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने रिेटेन करने की अंतिम तारीख को रिलीज कर दिया था। क्रिस मॉरिस, हरभजन सिंह और आरोन फिंच जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया गया था।

फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 139 खिलाड़ियों को रिटेन रखा जबकि 57 खिलाड़ियों को रिलीज किया। नीलामी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के पास सबसे ज्यादा राशि (53.20 करोड़ रुपये) है जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 35.90 करोड़ रुपये और राजस्थान रॉयल्स के पास 34.85 करोड़ रुपये हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास नीलामी के लिए समान 10.75 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed