{"_id":"602e5e558ebc3ee934669932","slug":"ipl-2021-auction-krishnappa-gowtham-became-the-most-expensive-indian-uncapped-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बने, चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बने, चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा
Fri, 19 Feb 2021 07:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
krishnappa gowtham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के ऑफ स्पिनर और गेंदबाजी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम एक बार फिर से अच्छी रकम ले गए। 32 वर्षीय क्रिकेटर को तीसरे सीजन के लिए इस बार चेन्नई की टीम ने खरीदा। उन्हें धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने 9.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा। 2018 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले गौतम अब तक पंजाब, राजस्थान और मुंबई के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार की नीलामी में उन्होंने 20 लाख रुपये अपनी बेस प्राइस रखी थी. उनके लिए सबसे पहले कोलकाता की टीम ने बोली लगाई। लेकिन इसके बाद हैदराबाद और चेन्नई में उन्हें लेने के लिए होड़ मची, अंत में गौतम को चेन्नई ने खरीदा।
विज्ञापन
After a three-team bidding war, K Gowtham joined @ChennaiIPL for INR 9.25 Cr. ⚡️⚡️@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/DO5IMJOOV3
विज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
बात करें गौतम के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अब तक तीन सीजन में 24 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 169 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी हासिल किए हैं।