फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 After the defeat of KKR reversal in the points table Punjab Kings at number five know position rest of the teams

IPL 2021: केकेआर की हार के बाद अंकतालिका में उलटफेर, पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर, जानें बाकी टीमों का हाल

Sat, 02 Oct 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 02 Oct 2021 08:50 AM IST
सार

आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। केकेआर के विरुद्ध मिली इस जीत के बाद पंजाब की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई और उसने कुछ टीमों के प्ले ऑफ में पहुंचने के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021 After the defeat of KKR reversal in the points table Punjab Kings at number five know position rest of the teams
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग का 45वां मैच एक अक्तूबर को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने तीन गेंद शेष रहते केकेआर पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन बनाए। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की जीत के बाद अंकतालिका में उलटफेर हुआ है। प्ले ऑफ में बाकी दो स्थानों के लिए चार टीमें अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन

पांचवे स्थान पर पहुंचा पंजाब किंग्स

दुबई में खेले गए मैच में केकेआर पर मिली पंजाब किंग्स की जीत के बाद अंकतालिका काफी दिलचस्प हो गई है। उसके पांचवें नंबर पर पहुंचने के बाद दूसरी टीमों के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में 12 मैचों पांच जीते और सात हारे हैं। वह 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है। अब पंजाब किंग्स और केकेआर के दो-दो मैच बाकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस भी है दावेदार

मुंबई इंडियंस के भी प्ले ऑफ में पहुंचने के पूरे चांस हैं। क्योंकि वह 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई का प्लस पॉइंट यह है कि उसे अभी तीन मैच खेलना बाकी है। अगर वह इन शेष मैचों में बेहतर नेट रन रेट के साथ जीत दर्ज करती है तो उसे अंतिम चार में पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा। लेकिन 2021 सत्र में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। 

विज्ञापन

आरसीबी का पहुंचना तय

विराट कोहली की रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर टीम का प्ले ऑफ में पहुंचना तय है। आरसीबी के 11 मैचों में सात जीत और चार हार के साथ 14 अंक हैं और वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे सिर्फ एक मैच में जीत की दरकार है। कुल मिलाकर अगर मुंबई अपने बाकी सभी मैच जीत ले तो चेन्नई, दिल्ली, बैंगलोर के बाद वह प्ले ऑफ में पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed