फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: After July 6th officials of the franchise will go on the UAE tour IPL event may be approved

IPL 2021: 6 जुलाई के बाद यूएई दौरे पर जाएंगे फ्रेंचाइजी के अधिकारी, आईपीएल आयोजन पर लग सकती है मुहर

Thu, 24 Jun 2021 04:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 24 Jun 2021 04:52 PM IST
सार

आईपीएल 2021 के बचे सत्र का आयोजन करने के लिे मंथन जारी है। इस सिलसिले में कुछ फ्रेंचाइजी अपने अधिकारियों को संयुक्त अरब अमीरात भेजना चाह रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के शेष सत्र का आयोजन यूएई में होगा। 

विज्ञापन
IPL 2021: After July 6th officials of the franchise will go on the UAE tour IPL event may be approved
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2021 के शेष मैचों का आयोजन सयुंक्त अरब अमीरात में किए जाने की संभावना है। कुछ फ्रेंचाइजी अपने अधिकारियों को 6 जुलाई के बाद संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर भेजने की योजना है। ताकि इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर अंतिम मुहर लगाई जा सके। वहीं इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से होगा। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, संयुक्त अरब अमीरात जाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2020 संस्करण की तुलना में इस बार स्थिति थोड़ा अलग होगी और यात्रा के लिए सीमाएं खुली रहेंगी। लेकिन थोक बुकिंग के लिए समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आगे कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हम संयुक्त अरब अमीरात जाने की सोच रहे हैं। ताकि हम इस मसौदे पर फैसला ले सकें, पिछले साल की तरह इस बार थोक बुकिंग आसान नहीं होगी। आपके पास ऐसे लोग होंगे जो देश में यात्रा कर रहे होंगे। जिससे बायो-बबल के आसपास का काम और महत्वपूर्ण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फ्रेंचाइजी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, मैंने संयुक्त अरब अमीरात जाने के लिए बीसीसीआई से संपर्क किया था। लेकिन मंजूरी मिलने में कुछ वक्त लगेगा। हमने बीसीसीआई से वहां जाने के लिए अनुरोध किया, लेकिन हमें इंतजार करने के लिए कहा गया। अधिकारी के अनुसार पिछली यूएई का प्रवास बेहतर रहा था। लेकिन इस बार हम चीजों को और अधिक बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं जब होटल प्रबंधन के साथ डील हो तो हम वहां मौजूद रहें। 

वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, वह होटल बदलना चाह रहे हैं और ऐसे में वहां उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिकारी ने बात करते हुए आगे कहा, यदि हमारा समझौता हो जाता है तो हम बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हम समझौते के बहुत करीब हैं अगर ऐसा होता है तो होटल स्टाफ, ट्रेवल स्टाफ जैसे कि ड्राइवरों को बायो-बबल में जाने के लिए क्वारंटीन और आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य होगा। 


ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के शेष सत्र का आयोजन 19 सितंबर से किया जाएगा। वहीं 15 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा। जिसका मतलब ये हुआ कि आईपीएल 2021 टी-20 वर्ल्ड कप से कुछ  दिन पहले समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed