फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs MI Playing 11 Today Match: IPL 2021 51st Match Preview And Prediction Of Mumbai Indians And Rajasthan Royals

RR vs MI: दोनों टीमों के लिए हर हाल में जीत जरूरी, शारजाह में होगी अग्निपरीक्षा, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Tue, 05 Oct 2021 09:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Oct 2021 09:48 AM IST
सार

RR vs MI Playing 11: आईपीएल 2021 में अब लीग स्टेज के छह मुकाबले और बाकी हैं। तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और एक स्थान के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर है। ऐसे में अब हर मुकाबला बेहद रोमांचक और अहम होने वाला है।

विज्ञापन
RR vs MI Playing 11 Today Match: IPL 2021 51st Match Preview And Prediction Of Mumbai Indians And Rajasthan Royals
आईपीएल 2021 में राजस्थान vs मुंबई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 में अब लीग स्टेज के छह मुकाबले और बाकी हैं। तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और एक स्थान के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर है। ऐसे में अब हर मुकाबला बेहद रोमांचक और अहम होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस को कोटे के दो-दो मुकाबले और खेलने हैं जबकि कोलकाता और पंजाब के पास सिर्फ एक मौका है। 

विज्ञापन


मंगलवार को इस सीजन का 51वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लीग की पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स के बीच है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। रॉयल्स के लिए अच्छी बात यह है कि उसने अपने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका की शीर्ष टीम चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी थी, वहीं मुंबई की टीम को दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन

इस सीजन में मुंबई और राजस्थान दोनों के ही बल्लेबाजों ने निराश किया, खासतौर पर दोनों ही टीमों के मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला। अब यहां से आगे का सफर दोनों के लिए बेहद कठिन और रोमांचक होने वाला है।

RR vs MI Playing 11 Today Match: IPL 2021 51st Match Preview And Prediction Of Mumbai Indians And Rajasthan Royals
आईपीएल 2021 में राजस्थान vs मुंबई - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही टीमों के 12 मैचों में पांच जीत के साथ 10-10 अंक है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें आखिरी के दोनों मुकाबले सिर्फ जीतने ही नहीं होंगे बल्कि उन्हें बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा। अंक तालिका में राजस्थान की टीम रन रेट के आधार पर इस वक्त छठे जबकि मुंबई सातवें स्थान पर बनी हुई है। 

विज्ञापन

मंगलवार को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स +0.294 के मजबूत रनरेट और 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। हालांकि यहां मिली जीत भी प्लेऑफ में पहुंचने की गारंटी नहीं होगी। केकेआर ने एसआरएच के खिलाफ अहम मुकाबला जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अगर उसे रॉयल्स के खिलाफ हार भी मिलती है तो उसका रन रेट बाकियों की तुलना में ज्यादा अच्छा है। 

RR vs MI Playing 11 Today Match: IPL 2021 51st Match Preview And Prediction Of Mumbai Indians And Rajasthan Royals
आईपीएल 2021 में राजस्थान vs मुंबई - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के पास यह एक तरह से आखिरी मौका है और ऐसे में टीम के स्टार खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ऐसा ही कुछ राजस्थान के साथ भी है, उनके बल्लेबाजों को अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए बड़ी जीत हासिल करनी होगी।   

शारजाह में बल्लेबाजों के लिए राहत के आसार
शारजाह के मैदान में आरसीबी और पंजाब के पिछले मुकाबले को छोड़कर बाकी अधिकतर मैचों में बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है। हालांकि उम्मीद है कि इस बार भी यह बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी और अच्छे रन देखने को मिल सकते हैं। 

संभावित एकादश:
राजस्थान रॉयल्स:

यशस्वी जायसवाल, एविन लुईस, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed