फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Virat Kohli, Sourav Ganguly issued notices for endorsing fantasy leagues apps

IPL 2020: मुश्किल में फंसे विराट कोहली और सौरव गांगुली, मद्रास हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

Tue, 03 Nov 2020 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Nov 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Virat Kohli, Sourav Ganguly issued notices for endorsing fantasy leagues apps
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स एप के विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


मदुरै बेंच के जस्टिस एन किरुबाकरन और बी पुगलेंधी ने विराट और गांगुली के अलावा एक्टर प्रकाश राज, तमन्ना राणा, सुदीप खान जैसे और भी सेलिब्रिटीज को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने एप के इस विज्ञापन को लेकर 19 नवंबर तक जबाव मांगा है।
विज्ञापन



हाल ही में तमिलनाडु में कुछ दिन पहले एप के जरिए पैसा लगाकर हारने के बाद कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मोहम्मद रिजवी नामक एक वकील ने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका डाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि एप के मालिक सेलिब्रिटीज के नाम का इस्तेमाल करके करोड़ो रुपये कमा रहे हैं। बेंच ने कहा है कि ये एप्स आईपीएल की चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के नाम से है। यहां तक कि कुछ एप राज्यों के नाम से भी हैं? ऐसे में क्या ये टीमें राज्यों की तरफ से खेलती हैं?


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विराट के खिलाफ इस तरह का मामला दर्ज किया गया हो। इसी साल अगस्त में विराट कोहली पर ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया था। चेन्नई के एक वकील ने मामला दायर किया था।



वकील ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने इसका समर्थन करने वाली हस्तियों की गिरफ्तारी के लिए कहा था। वकील की याचिका में कहा गया था कि जुए की लत खतरनाक है और भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed