फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 DC vs KXIP News in Hindi: U-19 World Cup hero Ravi Bishnoi made Pant his first victim, KL Rahul became 12th captain of Punjab

IPL 2020: U-19 वर्ल्ड कप के हीरो रहे बिश्नोई ने पंत को बनाया अपना पहला शिकार, पंजाब के 12वें कप्तान बने राहुल

Mon, 21 Sep 2020 12:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 DC vs KXIP News in Hindi: U-19 World Cup hero Ravi Bishnoi made Pant his first victim, KL Rahul became 12th captain of Punjab
रवि बिश्नोई - फोटो : social media

आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली ने पंजाब को हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में मिले तीन रन के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। दुबई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड भी बने। आइए जानते हैं उन रिकार्ड्स और आंकड़ों को।

विज्ञापन


बिश्नोई ने पदार्पण मैच में झटका विकेट
रवि बिश्नोई ने अपने पदार्पण मैच में विकेट चटकाया। किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज ने दिल्ली के ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा दिल्ली के एनरिच नोर्त्जे और पंजाब के शेल्डन कॉट्रेल ने भी पहली बार आईपीएल मुकाबला खेला। वेस्टइंडीज के कॉट्रेल ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


आठवीं बार शून्य पर आउट हुए धवन 
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन आठवीं बार लीग में शून्य पर आउट हुए। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना, एबी डीविलियर्स, दिनेश कार्तिक और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। वहीं आईपीएल में 13 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के 12वें कप्तान राहुल 
लोकेश राहुल ने पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी की। वह पंजाब की अगुवाई करने वाले 12वें खिलाड़ी बने। पंजाब ने ही लीग में सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं। उन्होंने पहले ही मैच में टॉस जीता और दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed