फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: steve Smith, Jofra Archer and Jos Buttler Covid-19 report negative, may play against CSK

IPL 2020: स्मिथ, आर्चर और बटलर की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव, CSK के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

Sun, 20 Sep 2020 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Sep 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: steve Smith, Jofra Archer and Jos Buttler Covid-19 report negative, may play against CSK
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान स्टीव स्मिथ सहित स्टार खिलाड़ी जोफरा आर्चर और जोस बटलर दुबई पहुंचने के बाद अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण में निगेटिव आए हैं। वे 22 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। ये तीनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के उन 21 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 17 सितंबर को ब्रिटेन से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे।

विज्ञापन


आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, ‘स्मिथ, बटलर और आर्चर का शुक्रवार को कोविड-19 परीक्षण हुआ जिसमें नतीजा नेगेटिव आया। इसलिए वे चयन के लिए उपलब्ध हैं क्योंकि एकांतवास का समय भी घटाकर 36 घंटे कर दिया गया है।’
विज्ञापन


पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को ‘कनकशन’ की समस्या हुई थी जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। उन्हें शुरुआती मैच में खेलने के लिए फ्रेंचाइजी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चिकित्सीय टीम से मंजूरी लेनी होगी। अगर वह पहला मैच नहीं खेलते हैं तो बटलर टीम की अगुवाई कर सकते हैं, क्योंकि वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। अभी तक फ्रेंचाइजी उम्मीद लगाए हैं कि स्मिथ अनिवार्य ‘कनकशन’ परीक्षण में सही पाए जाएंगे और पहले मैच से ही उपलब्ध होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed