फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Sri Lanka Cricket offer to host tournament, after BCCI postpones 13th season until further notice

क्या श्रीलंका करेगा IPL 2020 की मेजबानी, 2009 में BCCI ने दक्षिण अफ्रीका में करवाया था टूर्नामेंट

Fri, 17 Apr 2020 06:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 17 Apr 2020 06:58 AM IST
सार

  • कोरोना की वजह से IPL 2020 अनिश्चितकाल के लिए टला
  • बीसीसीआई ने गुरुवार को किया आधिकारिक एलान
  • श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने की IPL आयोजन की पेशकश
  • 2009 आम चुनाव की वजह से द.अफ्रीका कर चुका है मेजबानी

विज्ञापन
IPL 2020: Sri Lanka Cricket offer to host tournament, after BCCI postpones 13th season until further notice
श्रीलंका में आईपीएल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

IPL 2020 को अनिश्चितकाल के लिए टालने की आधिकारिक घोषणा करने के घंटे भर बाद ही श्रीलंका ने इसकी मेजबानी की इच्छा जाहिर कर दी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को दुनिया की इस सबसे महंगी टी-20 लीग को अपने द्वीप राष्ट्र में करवाने की पेशकश की, जिसमें कहा गया कि यहां कोरोना का प्रभाव कम है। श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने मीडिया को बताया, 'हमारे पास श्रीलंका में आईपीएल आयोजित करने के लिए स्थान और संसाधन हैं। ऐसा लगता है कि हम भारत से पहले कोरोना मुक्त हो जाएंगे। हम जल्द ही इस बारे में BCCI को लिखेंगे।'

विज्ञापन

क्या श्रीलंका तक नहीं पहुंचा कोरोना?

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या श्रीलंका पूरी तरह कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त है या फिर पूरी दुनिया में मौत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस ने अबतक वहां दस्तक ही नहीं दी। वर्ल्डोमीटर की माने तो श्रीलंका में कोरोना के अबतक केवल 238 मामले ही सामने आए हैं, जिनमें 68 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 163 का इलाज जारी है और सिर्फ सात लोगों की ही मौत हुई है, जो भारत में मृतकों की अपेक्षा 60 गुनी कम है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में हुआ था IPL 2009

लोकसभा चुनाव होने के चलते दो बार आईपीएल का आयोजन देश से बाहर हो चुका है। 2009 में जहां इस टूर्नामेंट का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था तो 2014 में भी आमचुनाव के चलते यूएई ने शुरुआती कुछ मुकाबलों की मेजबानी की थी, हालांकि बाद में फिर 2 मई से दोबारा स्वदेश में मैच होने शुरू हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका में हुआ टूर्नामेंट जहां हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने जीता था, तो 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरी बार चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, 'महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू COVID-19 और लॉकडाउन उपायों के बारे में विकसित वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं के कारण BCCI की IPL गवर्निंग काउंसिल ने फैसला किया है कि IPL 2020 सीजन को अगले नोटिस के लिए निलंबित कर दिया जाए। राष्ट्र की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीजन तभी शुरू होगा जब माहौल ऐसा करने के लिए उपयुक्त हो। बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और हितग्राहकों को जानकारी दे दी है।'


भारत के बाहर आईपीएल खेलने से परेशानी नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग भारत के बाहर खेलने से कोई गुरेज नहीं और उन्हें इस टी-20 लीग के साल के अंत में आयोजित होने का भरोसा है। कैटिच ने 'एसईएन रेडियो' से कहा, 'यह भले ही ऑस्ट्रेलिया में हो या कहीं और, यह बातचीत का अगला दिलचस्प मुद्दा है। कुछ टीमें होंगी जैसे हम, जो इसके विदेश में खेले जाने से भी बहुत खुश होंगे क्योंकि हमारे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हैं जो ऑस्ट्रेलिया में इन हालात का सचमुच लुत्फ उठाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed