IPL 2020: भारी बदलाव के साथ उतरी RCB-दिल्ली कैपिटल्स, दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह बनाने और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए दिल्ली और बैंगलोर के बीच का मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों ही टीमें पिछले कुछ समय से लय में नहीं हैं। लगातार चार मैच गंवाने वाली दिल्ली के लिए खुशखबरी यह है कि वह आज के मुकाबले में टॉस जीत चुकी है और विराट की आरसीबी को बल्ला थमाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर इतना बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी कि लगातार तीन मुकाबले में हार के क्रम को तोड़ पाए। दोनों ही टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं।
#DelhiCapitals win the toss and elect to bowl first against #RCB #Dream11IPL pic.twitter.com/5qW3fCq8Xg
— IndianPremierLeague (@IPL) November 2, 2020विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
टीम में अक्षर पटेल की वापसी हुई है, लेकिन कैरेबियाई धाकड़ बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को बाहर किया गया है। शिखर धवन, पृथ्वी शॉ के साथ अजिंक्य रहाणे भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है।
- बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत
- ऑलराउंडर: रवि अश्विन, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
- गेंदबाज: डेनियल सैम्स, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टेज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
आरसीबी की टीम में भी कई बदलाव हैं। गुरकीरत सिंह की जगह शिवम दुबे को मौका मिला है।
- बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स
- विकेटकीपर: जोश फिलिप
- ऑलराउंडर: शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर
- गेंदबाज: शाहबाज अहमद, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
दोनों टीम इस प्रकार है
A look at the Playing XI for #DCvRCB #Dream11IPL pic.twitter.com/f94Rlv30Vm
— IndianPremierLeague (@IPL) November 2, 2020