फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: RCB vs CSK: Match Report: Royal Challengers Bangalore defeated Chennai Super Kings

IPL 2020: विराट-मॉरिस ने दिलाई बैंगलोर को शानदार जीत, चेन्नई को मिली करारी हार

Sun, 11 Oct 2020 03:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Oct 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs CSK: Match Report: Royal Challengers Bangalore defeated Chennai Super Kings
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

कप्तान विराट कोहली के नाबाद 90 रन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। दुबई में खेले गए मैच में बैंगलोर ने पहले  बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 42 और जगदीशन ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं पहला मैच खेल रहे बैंगलोर के गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर (2/16) का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।  

विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी पर उतरी बैंगलोर ने तीसरे ओवर में आरोन फिंच (02) का विकेट गंवा दिया था लेकिन विराट कोहली ने पारी को संभाल लिया। बैंगलोर के कप्तान ने 52 गेंदों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (33) के साथ दूसरे विकेट पर 53 रन की साझेदारी की। देवदत्त को शार्दुल ठाकुर ने फॉफ डू प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। एबी डीविलियर्स से टीम को उम्मीद थी लेकिन वह खाता भी नहीं खोल सके। कोहली ने पांचवें विकेट पर शिवम दुबे (22) के साथ भी अहम नाबाद 76 रन जोड़े। ये कोहली की फिटनेस का ही कमाल है कि अंतिम ओवर में उन्होंने चार बार दो रन लिए। अंतिम पांच ओवरों में बैंगलोर ने 74 रन बनाए। 
विज्ञापन


चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले 15 ओवरों में 95 रन ही बनने दिए थे। शार्दुल ठाकुर ने 40 रन देकर दो विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और सैम करन ने एक-एक विकेट लिए। अनुभवी ड्वेन ब्रावो ने तीन ओवरों में 29 रन खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed