{"_id":"5e57f28a8ebc3ef3c26b5aa2","slug":"ipl-2020-rajasthan-royals-to-play-two-home-games-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: राजस्थान के दो मैचों की मेजबानी करेगा गुवाहाटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: राजस्थान के दो मैचों की मेजबानी करेगा गुवाहाटी
Thu, 27 Feb 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ipl
बीसीसीआई ने गुरुवार को कहा कि गुवाहाटी में स्थित बारसपारा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, 'वे पांच और नौ अप्रैल को गुवाहाटी में क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलेंगे। दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे।'
विज्ञापन
राजस्थान रायल्स की टीम बचे हुए पांच घरेलू मैच अपने तय मुख्य घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी। स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसी के मैदान पर करेगी।
विज्ञापन
पिछले साल राजस्थान रायल्स ने अपने कुछ मैच गुवाहाटी में आयोजित करने का अनुरोध किया था और वह इस संबंध में कुछ समय से असम क्रिकेट संघ से बातचीत में लगा था।