फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Playing xi of royal challengers Bangalore and Delhi capitals

IPL 2020: विराट ने किए दो बदलाव तो अमित मिश्रा के बिना कैसी है दिल्ली की प्लेइंग XI?

Mon, 05 Oct 2020 07:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Oct 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Playing xi of royal challengers Bangalore and Delhi capitals

दुबई में खेले जा रहे आईपीएल के 19वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्ला थमाया है। यह मुकाबला अंकतालिका में नंबर दो और नंबर तीन की टीम के बीच हो रहा है। ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की संभावना है। चार में दो जीत, दो हार वाली दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले में मैदान मारकर आ रही है। दोनों ही टीम में इस मैच के लिए अहम बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में अंगुली में चोट लगने के बाद अमित मिश्रा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, इस वजह से आज दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं।
 

  • बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर
  • विकेटरकीपर: ऋषभ पंत
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नोर्ट्जे, हर्षल पटेल

आरसीबी की प्लेइंग XI

स्पिनर एडम जंपा का पेट खराब है, इस वजह से टीम संयोजन बदलना पड़ा। मोईन अली बतौर ऑलराउंडर आए हैं। वह पहला मैच खेलेंगे। गुरकीरत सिंह मान की जगह पेसर मोहम्मद सिराज भी इस सीजन का डेब्यू कर रहे हैं।

  • बल्लेबाज: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान)
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, मोईन अली, वॉशिंगटन सुंदर
  • गेंदबाज: इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed