IPL 2020: विराट ने किए दो बदलाव तो अमित मिश्रा के बिना कैसी है दिल्ली की प्लेइंग XI?
दुबई में खेले जा रहे आईपीएल के 19वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्ला थमाया है। यह मुकाबला अंकतालिका में नंबर दो और नंबर तीन की टीम के बीच हो रहा है। ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की संभावना है। चार में दो जीत, दो हार वाली दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले में मैदान मारकर आ रही है। दोनों ही टीम में इस मैच के लिए अहम बदलाव किए गए हैं।
#RCB have won the toss and they will bowl first against #DC in Match 19 of #Dream11IPL.#RCBvDC pic.twitter.com/a63o1mUDja
— IndianPremierLeague (@IPL) October 5, 2020विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में अंगुली में चोट लगने के बाद अमित मिश्रा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, इस वजह से आज दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए हैं।
- बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमेयर
- विकेटरकीपर: ऋषभ पंत
- ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल
- गेंदबाज: कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नोर्ट्जे, हर्षल पटेल
आरसीबी की प्लेइंग XI
स्पिनर एडम जंपा का पेट खराब है, इस वजह से टीम संयोजन बदलना पड़ा। मोईन अली बतौर ऑलराउंडर आए हैं। वह पहला मैच खेलेंगे। गुरकीरत सिंह मान की जगह पेसर मोहम्मद सिराज भी इस सीजन का डेब्यू कर रहे हैं।
- बल्लेबाज: देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान)
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स, शिवम दुबे, मोईन अली, वॉशिंगटन सुंदर
- गेंदबाज: इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज