IPL 2020: विराट की टीम में दो बदलाव, राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में कोई छेड़छाड़ नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 13वें सीजन में शनिवार के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आरसीबी का भी यह नौवां मुकाबला है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उतरी है। अंकतालिका की अगर बात करें तो आरसीबी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खाते में केवल छह अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। आज के मैच में कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?
Steve Smith wins the toss and @rajasthanroyals will bat first against #RCB in Match 33 of #Dream11IPL.#RRvRCB pic.twitter.com/f7nFmHeiFn
— IndianPremierLeague (@IPL) October 17, 2020
राजस्थान रॉयल्स
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में इस टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन आगे जाकर जीत की लय बरकरार नहीं रख सकी। तीन लगातार हार के बाद टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की और फिर पिछला मैच दिल्ली के खिलाफ हार गई। बेन स्टोक्स के आने से टीम निश्चित ही मजबूत हुई है लेकिन बटलर और स्टोक्स की सलामी जोड़ी को पिच पर टिककर खेलना होगा। आज के मैच में रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है, उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जिन्हें पिछले मैच में मौका दिया गया था।
- बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा
- विकेटकीपर: जोस बटलर
- ऑलराउंडर: बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया
- गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी
Our boys on the field today! 👊#RRvRCB | #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPL2020 | @Dream11 pic.twitter.com/ziGSQdAVv7
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 17, 2020
आरसीबी की प्लेइंग XI
टीम के कप्तान विराट कोहली भी फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने 48 रन की पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ कोहली डीविलियर्स को आगे बल्लेबाजी करने के लिए बुला सकते हैं। इस मैच में दो बदलाव भी किए गए हैं। पेसर मोहम्मद सिराज की जगह बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान को मौका दिया गया है तो ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह हरफनमौला खिलाड़ी शहबाज अहमद आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
- बल्लेबाज: आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, शहबाज अहमद
- गेंदबाज: इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
RR have won the toss and have elected to bat first.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 17, 2020
Couple of changes. Shahbaz Ahmed and Gurkeerat Mann come into the team for Mohammed Siraj and Shivam Dube. #PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #Dream11IPL #RRvRCB pic.twitter.com/GSRyycqEnV
दोनों टीम इस प्रकार है
A look at the Playing XI for #RRvRCB #Dream11IPL pic.twitter.com/FrVh146FgO
— IndianPremierLeague (@IPL) October 17, 2020