फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Playing xi of Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad

IPL 2020: चेन्नई-हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर शुरू, दोनों टीम में एक-एक बदलाव

Tue, 13 Oct 2020 07:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Playing xi of Chennai Super Kings and Sunrisers Hyderabad
चेन्नई बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI

धोनी सेना को आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करने वाली सबसे अच्छी टीम माना जाता रहा है, लेकिन इस साल अभी तक उसके बल्लेबाज ही नाकाम रहे हैं, उसे पांचों हार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली, लेकिन टूर्नामेंट में आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, उसने सात मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और तालिका में पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
 

चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग XI

अनुमान लगाया जा रहा था कि टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन दुबई में खेले जा रहे इस मैच में टीम सिर्फ एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरी है। मध्यक्रम बल्लेबाज एन जगदीशन के स्थान पर लेग स्पिनर पीयूष चावला की टीम में वापसी हुई है। यानी रवींद्र जडेजा और कर्ण शर्मा को पीयूष चावला का भी साथ मिलेगा।

  • बल्लेबाज: फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू
  • विकेटकीपर: एमएस धोनी
  • ऑलराउंडर: ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम करन
  • गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

हैदराबाद की टीम में भी एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया गया है। युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के स्थान पर भारतीय फिरकी गेंदबाज शहबाज नदीम को मौका मिला है। एक बार फिर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और विजय शंकर दिखेंगे। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, खलील अहमद और संदीप शर्मा हैं। 

  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
  • विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो 
  • ऑलराउंडर: विजय शंकर, राशिद खान 
  • गेंदबाज: टी नटराजन, शहबाज नदीम, खलील अहमद और संदीप शर्मा 
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed