IPL 2020: तीन बदलाव के साथ उतरी KXIP, SRH ने इस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर
दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किंग्स इलेवंस पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर है। अभी तक टूर्नामेंट में दो जीत और तीन हार के साथ छठे नंबर पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरी ओर पांच में से सिर्फ एक ही मैच जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अपनी टीम को लीग में वापसी कराने के लिए जुटे हैं। दोनों ही टीम ने इस मुकाबले से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए।
#SRH have won the toss and they will bat first against #KXIP.#Dream11IPL pic.twitter.com/sVGkKX5l1F
— IndianPremierLeague (@IPL) October 8, 2020विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
भुवनेश्वर कुमार के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हैदराबाद की पैट बैटरी कमजोर लग रही है. खलील अहमद की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। सिद्धार्थ कौल को आज मौका नहीं मिला है। युवा खिलाड़ी अब्दुल समद एक बार फिर खुद को साबित करने में जोर लगाएंगे। सलामी बल्लेबाजी में डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ही रहेंगे तो मनीष पांडेय और केन विलियमसन मध्यक्रम की ताकत होंगे।
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
- विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
- ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान
- गेंदबाज: खलील अहमद, टी नटराजन, संदीप शर्मा
Our full lineup for #SRHvKXIP 📃#OrangeArmy #KeepRising #IPL2020 pic.twitter.com/kvkiI38BN4
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 8, 2020
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI
लगातार तीन हार झेल चुकी किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। क्रिस गेल को एकबार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। हसप्रीत बरार, सरफराज खान और इंग्लिश पेसर क्रिस जॉर्डन के बदले प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और अफगानी स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को शामिल किया गया है।
- बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह
- विकेटकीपर: निकोलस पूरन
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, अर्शदीप सिंह, मुजीब-उर-रहमान
Our playing XI just got 3️⃣ new players. Check it out now! 👇#SaddaPunjab #IPL2020 #KXIP #SRHvKXIP pic.twitter.com/urpfAJFK43
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) October 8, 2020
