फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 : KL Rahul becomes fastest Indian to score 2000 runs in IPL

IPL 2020: तूफानी शतक से केएल राहुल ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, सचिन को पछाड़ा, निकले सबसे आगे

Thu, 24 Sep 2020 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Sep 2020 10:20 PM IST
सार

  • आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक केएल राहुल के नाम
  • किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर
  • बतौर कप्तान किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च आईपीएल स्कोर
  • मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2019 में जड़ा था पहला शतक 
  • इस दौरान सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले भारतीय भी बने

विज्ञापन
IPL 2020 : KL Rahul becomes fastest Indian to score 2000 runs in IPL
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के इस संकट काल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का जोश क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तूफानी सेंचुरी के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

विज्ञापन


एक ओर केएल राहुल ने आईपीएल 2020 का पहला शतक जड़ा तो दूसरी ओर वह इस लीग में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। वहीं, अपनी धमाकेदार पारी के साथ वह आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन



सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। सभी खिलाड़ियों को शामिल किया जाए तो यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। राहुल ने यह कारनामा अपनी 60वीं पारी में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन







उन्होंने आईपीएल 2020 का पहला शतक भी ठोका। राहुल ने 69 गेंदों में 132 रन की विशाल पारी खेली। 16.6 और 17.6 पर विराट कोहली के उनके दो कैच छोड़े। तब राहुल 83 और फिर 89 रन पर थे। इस दौरान वह आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। राहुल से पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत के नाम था। पंत ने आईपीएल 2018 में 128 रन की पारी खेली थी।


इस दौरान राहुल ने 14 चौके और सात सिक्स लगाए। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी ने जहां पहले मैच में जीत हासिल की थी वहीं पंजाब को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।  

इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले बतौर कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वार्नर के पास था। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले वार्नर ने आईपीएल 2017 में 126 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed