फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KKR vs KXIP: preview and prediction of 46th match between kings xi punjab and kolkata knight riders

आज होगा IPL 2020 का सबसे बड़ा मुकाबला, हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ जाएगी

Mon, 26 Oct 2020 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 05:05 PM IST
सार

आमने-सामने का रिकॉर्ड:

कुल मैच: 26
केकेआर जीत : 18
पंजाब जीत : 08
मैच : शाम : 7.30 बजे से शुरू होगा

विज्ञापन
IPL 2020: KKR vs KXIP: preview and prediction of 46th match between kings xi punjab and kolkata knight riders
कोलकाता बनाम हैदराबाद और मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : PTI

विस्तार

लगातार चार जीत से आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। किंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन


पंजाब एक जीत से शीर्ष चार में पहुंच जाएगा जबकि केकेआर अगर जीत दर्ज करता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी मजबूत हो जाएगी। प्लेऑफ की दौड़ अब काफी कड़ी हो गई है और ऐसे में दोनों टीमें आज जीत के महत्व को अच्छी तरह से समझती हैं। किंग्स इलेवन की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर चोटी की दो टीमों मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो उसने अपने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हालांकि किंग्स इलेवन को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन

कमजोरी बनी ताकत

IPL 2020: KKR vs KXIP: preview and prediction of 46th match between kings xi punjab and kolkata knight riders
क्रिस गेल - फोटो : PTI

गेंदबाजी किंग्स इलेवन का कमजोर पक्ष रहा था। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज विशेषकर डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लेकिन शनिवार को जब बल्लेबाज नाकाम रहे तब गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्होंने अंतिम दो ओवरों में पांच विकेट लेकर 126 रन का बचाव किया।

लकी साबित हो रहे हैं गेल

पंजाब के पास कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में दो अच्छी फॉर्म में चलने वाले बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल की उपस्थिति से टीम का उत्साह बढ़ा है। जब से गेल को टीम में शामिल किया गया है तब से उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। निकोलस पूरन भी खतरनाक बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म अब भी टीम के लिए चिंता का विषय है। अग्रवाल घुटने की चोट के कारण सनराइजर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाये थे लेकिन उनके केकेआर के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।

राणा की फॉर्म से केकेआर उत्साहित

IPL 2020: KKR vs KXIP: preview and prediction of 46th match between kings xi punjab and kolkata knight riders
सुनील नरेन और नितीश राणा - फोटो : ट्विटर @KKRiders

केकेआर की टीम भी दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम के खिलाफ जीत से उत्साहित है और वह विजय अभियान बरकरार रखने के लिए बेताब होगी। बैंगलोर के खिलाफ आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद केकेआर ने सुधरा हुआ प्रदर्शन किया तथा दिल्ली को 59 रन से पराजित किया। ओपनिंग पर उतरे नितीश राणा ने 81 रन की पारी खेली और सुनील नरेन (64) के साथ 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए। केकेआर को अगर अपना विजय अभियान जारी रखना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। केकेआर की गेंदबाजी लॉकी फर्ग्यूसन के आने के बाद मजबूत हुई है।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स:
इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नीतीश राणा, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा।

किंग्स इलेवन पंजाब:
लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन,  मनदीप सिंह, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed