फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: KKR vs KXIP: Match Report: Chris gayle, mandeep singh and shami helps Kings xi punjab defeating Kolkata Knight riders

IPL 2020: पंजाब ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, शमी के बाद छाए गेल और मनदीप, KKR की करारी हार

Tue, 27 Oct 2020 05:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Oct 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: KKR vs KXIP: Match Report: Chris gayle, mandeep singh and shami helps Kings xi punjab defeating Kolkata Knight riders
किंग्स XI पंजाब - फोटो : PTI

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल जब से पंजाब के लिए मैदान में उतरे हैं, टीम विजय रथ पर सवार है। किंग्स इलेवन ने सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की और अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य दिया था जिसे पंजाब की टीम ने 18.5 ओवरों में दो विकेट पर हासिल कर लिया। हालांकि पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (28) का विकेट आठवें ओवर में गिरा दिया था लेकिन तीन दिन पहले पिता के निधन के बावजूद आईपीएल में खेल रहे मनदीप सिंह (66*) ने एक छोर संभाल लिया। उनके साथ दूसरे छोर पर ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल खड़े थे। दस रन प्रति ओवर की रनरेट की जरूरत थी लेकिन गेल ने पहले समय लिया और फिर गियर बदल दिया। उन्होंने 29 गेंदों की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए और यह सुनिश्चित किया कि टीम आसानी से जीतने में सफल रहे। 
विज्ञापन


शमी ने लिए तीन विकेट: 
किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने भी कोलकाता की पारी के अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे विपक्षी टीम 9 विकेट पर 149 रन की बना पाई थी। सर्वाधिक विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (3/35) को मिले जिन्होंने अपने पहले ओवर में ही राहुल त्रिपाठी (07) और दिनेश कार्तिक (00) को आउट कर कोलकाता को दो झटके दिए थे। इससे पहले मैक्सवेल ने दूसरी ही गेंद पर नीतीश राणा को आउट कर कोलकाता को पहला झटका दिया था। शमी ने तीसरा विकेट अर्द्धशतक लगाने वाले शुभमन गिल का लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल का अर्द्धशतक काम न आया:
कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 57 रन की पारी खेली जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 40 रन बनाए। टीम दस रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। उसके बाद मोर्गन और गिल ने चौथे विकेट पर 47 गेंदों पर 81 रन जोड़े। पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 54 रन था। मोर्गन और गिल ने पावरप्ले में क्षेत्ररक्षण की पाबंदियों का फायदा उठाकर अच्छे रन बटोरे। शमी के तीसरे ओवर में 21 रन बने थे। गिल ने लगातार दो छक्के लगाए थे लेकिन हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच के हीरो जॉर्डन ने अपनी धीमी गेंदों और स्पिनर रवि विश्नोई ने बल्लेबाजों पर न केवल अंकुश लगाया बल्कि नियमित अंतराल पर विकेट भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed