फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Kings xi Punjab coach Jonty Rhodes says need practice matches

IPL से पहले प्रैक्टिस मैच चाहते हैं जोंटी रोड्स, दो साल बाद कर रहे टूर्नामेंट में वापसी

Sat, 05 Sep 2020 09:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Sep 2020 09:52 AM IST
सार

उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट में प्रदर्शन में उतार चढाव आता रहता है और कोचों की जिम्मेदारी है कि खिलाड़ियों को भावनात्मक सहयोग दें क्योंकि परिवार साथ नहीं है।’

विज्ञापन
IPL 2020: Kings xi Punjab coach Jonty Rhodes says need practice matches
जोंटी रोड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स का मानना है कि लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे खिलाड़ियों को मैच परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए आईपीएल से पहले प्रैक्टिस मैचों की जरूरत है। दो साल बाद आईपीएल में लौट रहे रोड्स ने यह भी कहा कि उनके जैसे कोचिंग स्टाफ पर खिलाड़ियों को भावनात्मक सहयोग देने की भी जिम्मेदारी है क्योंकि कोरोना वायरस स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण अधिकांश अपने परिवार और दोस्तों से दूर रहेंगे।

विज्ञापन


यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रही लीग के लिए जैविक सुरक्षित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) कड़ाई से लागू की जाएगी। ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपने परिवार को साथ नहीं ले जाने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहे 9 सीजन तक रहे रोड्स ने कहा, ‘कौशल की बात करें तो सभी खिलाड़ी लय में लौट आए हैं और नेट्स पर अपना स्वाभाविक खेल दिखा रहे हैं जो रोचक है क्योंकि लॉकडाउन के दौरान वे अधिक अभ्यास नहीं कर सके।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम कोशिश कर रहे हैं कि मैच परिस्थितियों में ढलने के लिए एक या दो अभ्यास मैच कराए जा सकें। भारत में क्रिकेट बहुत खास है। मैंने आईपीएल के दौरान देखा है। होटल के कमरों में परिवार और दोस्तों के साथ रात को डिनर लेना वगैरह लेकिन ये पेशेवर क्रिकेटर हैं और सबसे कठिन ‘बायो बबल’ नहीं बल्कि खेलने का मौका नहीं मिलना है। खिलाड़ी बायो बबल में रहने के लिए तैयार होकर आए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed