फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: four successive wins of KXIP, excited KL Rahul reveals the reason for teams success

IPL 2020: KXIP की लगातार चार जीत से गदगद राहुल ने बताया टीम की सफलता का कारण

Sun, 25 Oct 2020 09:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: four successive wins of KXIP, excited KL Rahul reveals the reason for teams success
KL Rahul

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल 2020 का दूसरा चरण बेहतरीन साबित हो रहा है। पहले चरण में लगातार पांच हार के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की। केएल राहुल की अगुवाई में टीम ने दूसरे चरण में लगातार चार मैच जीत लिए हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। एक समय में अंक तालिका में सबसे नीचे रही पंजाब की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गई है। यही कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मुकाबला जीतने के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन

 
शनिवार को दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम एक समय हार की कगार पर खड़ी थी, लेकिन फिर अचानक से सब कुछ बदल गया और टीम ने बाजी अपने नाम कर ली। टीम के इस प्रदर्शन के बाद कप्तान राहुल ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले हाफ में नहीं थी ।
विज्ञापन


जीत के बाद राहुल ने कहा, ‘हम इसकी आदत डाल रहे हैं। जीत एक आदत है जो हममें पहले हाफ में नहीं थी। मैं निशब्द हूं। कम स्कोर वाले मैच में 10-15 रन की अहमियत भी पता चलती है। सभी ने इस जीत में योगदान दिया। खिलाड़ी ही नहीं, सहयोगी स्टाफ भी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘दो महीने में बहुत कुछ नहीं बदल सकता लेकिन स्टाफ ने काफी मेहनत की। हम अंकतालिका में सबसे नीचे होने पर भी घबराए नहीं। हमने कोशिशें जारी रखी और जीत की राह पर लौटने की खुशी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed