फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Delhi Capitals leg spinner Amit Mishra and SRH pacer Bhuvneshwar Kumar ruled out of season due to injury

IPL 2020: भुवनेश्वर और अमित मिश्रा पूरे सीजन से बाहर, दिल्ली-SRH को झटका

Mon, 05 Oct 2020 05:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 05 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Delhi Capitals leg spinner Amit Mishra and SRH pacer Bhuvneshwar Kumar ruled out of season due to injury
अमित मिश्रा और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन से दो बड़ी खबर आ रही है। ये दोनों खबरें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं, क्योंकि दिल्ली के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और हैदराबाद के दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार दोनों पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। 37 वर्षीय अमित मिश्रा जहां आईपीएल इतिहास के दूसरे सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज थे तो स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर SRH की गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा थे।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को कूल्हे में चोट

IPL 2020: Delhi Capitals leg spinner Amit Mishra and SRH pacer Bhuvneshwar Kumar ruled out of season due to injury

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बीते शुक्रवार को 19वें ओवर में भुवी चोटिल हो गए थे। मैच के दौरान फिजियो ने उनकी जांच भी की थी, मगर इसके बाद उन्हें मजबूरन मैदान से बाहर जाना पड़ा था, उनकी गैर मौजूदगी में खलील अहमद ने ओवर पूरा किया था। भुवी इस सीजन में रंग में नजर आ रहे थे। 0/25, 0/29, 2/25 और 1/20 के आंकड़े उनके दमदार फॉर्म के परिचायक हैं। भुवी पिछले कुछ समय से ही चोट से जूझ रहे थे, पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पोर्ट्स हर्निया का इलाज करवाया। आईपीएल 2018 के दौरान भी वह चोटिल हो गए थे, इससे पहले हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह बतौर रिप्लेसमेंट जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित मिश्रा की अंगुली में चोट

IPL 2020: Delhi Capitals leg spinner Amit Mishra and SRH pacer Bhuvneshwar Kumar ruled out of season due to injury
अमित मिश्रा

37 वर्षीय अमित मिश्रा ने बीते शनिवार को कोलकाता नाइटाइराइडर्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच खेला था। शारजाह में खेले गए इस मैच में दिल्ली की जीत में इस लेग स्पिनर का अहम योगदान था। वह रंग में नजर आ रहे थे, इस मैच में चोटिल होने के बाद ही उनका रविवार को स्कैन हुआ। अब टीम मैनेजमेंट अमित मिश्रा की रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा हुआ है। यूएई की धीमी पिचों में उनका अनुभव बेहद कारगर होता, लेकिन नितीश राणा का कैच पकड़ने के दौरान उन्होंने अपनी अंगुली चोटिल कर ली, इससे पहले रविचंद्रन अश्विन भी सीजन के पहले मैच में सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद केकेआर के खिलाफ मैच में उन्होंने वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed