फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK vs SRH: Match Report: Priyam Garg Half century Sunrisers Hyderabad defeated Chennai Super Kings

IPL 2020: सनराइजर्स के युवाओं से पार नहीं पा सके सुपरकिंग्स, चेन्नई की लगातार तीसरी हार

Sat, 03 Oct 2020 05:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Oct 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: Match Report: Priyam Garg Half century Sunrisers Hyderabad defeated Chennai Super Kings
चेन्नई बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI

सात दिन के ब्रेक के बाद लौटी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जीत की पटरी पर नहीं लौट सकी। दुबई में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे सात रन से हरा दिया। हैदराबाद ने 19 साल के मेरठ के प्रियम गर्ग (51*) की मदद से पांच विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में सुपरकिंग्स पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी। धोनी ने 36 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली। जडेजा (50) का आईपीएल में अपना निजी श्रेष्ठ स्कोर भी टीम के काम न आया। 

विज्ञापन


दुबई में यह सीजन का सातवां मैच है जब लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई की यह चार मैचों में तीसरी हार है। 2014 के बाद यह पहला मौका है जब चेन्नई को लगातार तीसरे मैच में हार मिली है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी-जडेजा के प्रयास नाकाफी: 
अंतिम तीन ओवरों में चेन्नई को 63 रन की जरूरत थी। जडेजा ने एक चौका और छक्का जड़ते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन फिर कैच दे बैठे। सैम करन (15*) ने आते ही छक्का मारा। ओवर में कुल 19 रन आए। 19वें ओवर में धोनी उमस के बीच कुछ परेशान नजर आए। फिजियो की मदद और पानी पीकर उतरे माही ने आते ही छक्का लगाया पर अगली गेंद पर एक रन आया। कुल 16 रन बने। समद के अंतिम ओवर में वाइड गेंद पर चौका आने से पांच रन मिले। अब अंतिम छह गेंदों पर 23 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर दो रन आए दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर एक रन आया। अंतिम तीन गेंदों पर 16 रन चाहिए थे लेकिन आठ रन ही आए जिसमें सैम का अंतिम गेंद पर लगा छक्का शामिल था। 

प्रियम-अभिषेक की अहम साझेदारी
इससे पहले अंडर-19 में भारत की कप्तानी कर चुके प्रियम गर्ग ने अपने पहले ही आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक जमा लिया। यह प्रियम और अभिषेक शर्मा (31) के बीच पांचवें विकेट पर 77 रन की साझेदारी थी जिसकी मदद से टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। वर्ना एक समय टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद टीम ने 69 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। बेयरस्टो (00), कप्तान डेविड वार्नर (28), मनीष पांडे (29) और केन विलियमसन (09) 11वें ओवर तक पवेलियन लौट चुके थे। 

23 गेंदों पर जड़ा पचासा : 
प्रियम ने 23 गेंदों पर आईपीएल में अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया। हैदराबाद ने 20 लाख के बेसप्राइस वाले इस युवा खिलाड़ी को 1.90 करोड़ में यूं ही नहीं खरीदा है। उनके अर्द्धशतक का कप्तान वार्नर ने ही नहीं वीवीएस लक्ष्मण ने भी खड़े होकर अभिवादन किया। प्रियम ने 26 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। 

चेन्नई की खराब फील्डिंग : 
अंतिम चार ओवरों में हैदराबाद ने 53 रन जोड़े। हालांकि सात दिन के ब्रेक के बाद लौटी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के खराब क्षेत्ररक्षण का भी हैदराबाद को फायदा मिला। अभिषेक का लगातार दो गेंदों पर कैच छूटा। दीपक चाहर (2/31) के ओवर में पहले रविंद्र जडेजा ने डीप मिडविकेट पर और फिर स्वीपर कवर क्षेत्र में शार्दुल ने कैच छोड़ा। हालांकि अभिषेक का विकेट चाहर के ही खाते में गया जब विकेट के पीछे धोनी ने उनका कैच पकड़ा।

युवा मध्यक्रम ने निभाया जिम्मा : 
हैदराबाद के बल्लेबाजों को शुरुआत में ही चाहर की स्विंग के आगे दिक्कत हो रही थी। सैम कुरेन ने भी अच्छा नियंत्रण दिखाया। चाहर को बेयरस्टो के विकेट के रूप में इसका इनाम भी मिला। मनीष पांडे अच्छी लय में दिख रहे थे। वार्नर सधे अंदाज में बढ़ रहे थे। दोनों ने पावरप्ले में टीम के लिए 42 रन जोड़े। मनीष ने शार्दुल की गेंद पर मिड ऑफ पर कुरेन को कैच दे दिया। रनगति बढ़ाने के चक्कर में वार्नर ने बड़ा शॉट खेला और फाफ डू प्लेसिस ने बाउंड्री पर उनका दर्शनीय कैच पकड़ लिया। उसके बाद केन विलियम्सन (09) प्रियम के साथ गलतफहमी में रनआउट हो गए। दो गेंदों पर दो विकेट गिर गए थे। मध्यक्रम की जिम्मेदारी प्रियम और अभिषेक के युवा कंधों पर थी जिन्होंने निराश नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed