फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPl 2020: CSK vs MI: Match Report: Trent boult shines as Mumbai Indians defeated chennai super kings by 10 wickets

IPL 2020: चेन्नई को लगा बोल्ट का झटका, 10 विकेट से हार के बाद प्लेऑफ की राह कठिन

Sat, 24 Oct 2020 04:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Oct 2020 04:40 AM IST
सार

मुंबई ने 46 गेंदें शेष रहते 10 विकेट से रौंदा, बोल्ट के चार विकेट, इशान का अर्द्धशतक  

विज्ञापन
IPl 2020: CSK vs MI: Match Report: Trent boult shines as Mumbai Indians defeated chennai super kings by 10 wickets
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2020 में शुक्रवार को पिछली बार की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने थी। आईपीएल की वो दो टीमें जिनकी प्रतिद्वंद्विता सबसे प्रबल है। इस बार चेन्नई ने जब मुंबई इंडियंस को पराजित कर अपना अभियान शुरू किया था तो किसी को अंदाजा नहीं था कि चेन्नई सुपरकिंग्स की हालत आईपीएल-13 में इतनी खस्ता हो जाएगी। शुक्रवार को मुंबई ने उसे एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से धो दिया और वो भी 46 गेंदें शेष रहते। यह गेंदें शेष रहते मुंबई की इस सत्र की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले बैंगलोर ने 39 गेंदें शेष रहते कोलकाता को हराया था। इस मैच में मुंबई की ओर से कप्तान रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उतरे भी नहीं थे। कीरोन पोलार्ड ने कमान संभाली थी। 

विज्ञापन


पहली बार चेन्नई की 8वीं हार :  
ट्रेंट बोल्ट (4/18) और जसप्रीत बुमराह (2/25) की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। मुंबई ने इशान किशन (68*) और क्विंटन डि कॉक (46) की मदद से 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई को पहली बार आईपीएल में आठ हार झेलने को विवश होना पड़ा है। इससे पहले सात-सात मैच 2010 और 2012 में हारे थे। हार से सबसे निचले पायदान की टीम उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। शेष तीन मैचों में किंतु-परंतु की संभावना बची हैं। टीम दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर है। 
विज्ञापन


पावरप्ले में गंवाए पांच विकेट :   
पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर उतरी चेन्नई ने एक समय 43 रन पर सात विकेट खो दिए थे। ये तो सैम करन ने 52 रन की पारी खेलकर टीम को सौ का आंकड़ा पार कराया वर्ना टीम पर अपने सबसे कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था। मुंबई के ही खिलाफ टीम 2013 में 79 पर आउट हो गई थी। महज तीन रन पर टीम तीन विकेट गंवा चुकी थी। पावरप्ले के छह ओवरों में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई ने पांच विकेट गंवाए। टीम में लौटे रितुराज, एन जगदीशन खाता भी नहीं खोल सके। फॉफ डु प्लेसिस ने एक, रायडू ने दो और रविंद्र जडेजा ने सात रन बनाए। कप्तान धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नौवें विकेट पर श्रेष्ठ साझेदारी : 
सैम ने नौवें विकेट पर इमरान ताहिर (13*) के साथ 43 रन की साझेदारी की जो न केवल इस पारी की बल्कि चेन्नई की इस विकेट पर श्रेष्ठ साझेदारी रही। इससे पहले 2018 में ब्रावो और इमरान ताहिर ने 41 रन जोड़े थे। धोनी और अश्विन ने भी कोलकाता में 2013 में 41 रन जोड़े थे।  


बोल्ट का श्रेष्ठ प्रदर्शन:
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट का यह आईपीएल में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2015 में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed