{"_id":"5f9e0c678ebc3e9bc7344f3d","slug":"ipl-2020-chris-gayle-found-guilty-under-ipl-code-of-conduct-fined-for-10-percent-of-match-fees-now-heavy-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: मैदान पर बल्ला फेंकना गेल को पड़ा महंगा, अब लगा भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: मैदान पर बल्ला फेंकना गेल को पड़ा महंगा, अब लगा भारी जुर्माना
Sun, 01 Nov 2020 06:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : Social Media
किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर जुर्माना लगाया गया है। गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शतक से चूकने के बाद गुस्से में अपना बल्ला मैदान में फेंक दिया था। आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में अबू धाबी में गेल अपने शतक से एक रन दूर थे तभी उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद शतक ना बना पाने की वजह से गेल अपना आपा खो बैठे। उन्होंने अपना गुस्सा बल्ले पर उतारने के लिए उसे मैदान पर मारा लेकिन वो उनके हाथ से छूटकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
गेल के इस रवैये को देखकर हर कोई हैरान रह गया था, हालांकि वे इसके तुरंत बाद शांत भी हो गए और आर्चर से हाथ मिलाकर बल्ला लेकर पवेलियन लौट गए। लेकिन गेल की इस हरकत को आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने का दोषी पाया गया है। गेल पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, आईपीएल कमिटी ने साफतौर पर नहीं बताया है कि गेल पर किस घटना के लिए यह जुर्माना लगाया गया है, लेकिन यह समझा जा रहा है कि उनको गुस्से में बल्ला फेंकने के लिए यह सजा दी गई है। गेल ने अपनी गलती को मान लिया है।
विज्ञापन