{"_id":"5f61575909f4430c540d8234","slug":"ipl-2020-ben-stokes-availability-not-yet-confirmed-rajasthan-royals-head-coach-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेन स्टोक्स की उपलब्धता अभी सुनिश्चित नहीं, राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेन स्टोक्स की उपलब्धता अभी सुनिश्चित नहीं, राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का दावा
Wed, 16 Sep 2020 05:37 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि फ्रेंचाइजी आईपीएल में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर ‘सुनिश्चित नहीं’ है। पिछले साल इंग्लैंड की विश्व कप खिताबी जीत के नायक रहे स्टोक्स कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अपने पिता को ब्रेन कैंसर का पता लगने के बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले अगस्त में टीम से हट गए थे।
विज्ञापन
मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘सबसे पहले और जरूरी यह है कि हमारी संवेदनाएं स्टोक्स के परिवार के साथ है। यह मुश्किल परिस्थिति है, इसलिए हम उसे उतना समय दे रहे हैं जितना उसे जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘स्टोक्स की स्थिति अभी क्या है, हमें नहीं पता है लेकिन एक बार चीजें साफ हो जाएं तो हम कोई फैसला कर सकेंगे। हम अभी यह अनुमान नहीं लगा सकते कि उनका क्या होगा।’
विज्ञापन