फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Amit Mishra says I didn't get what I deserve but its okay

IPL 2020: अमित मिश्रा का छलका दर्द, कहा- मैं जिसका हकदार था, मुझे वह नहीं मिला

Mon, 28 Sep 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Amit Mishra says I didn't get what I deserve but its okay
अमित मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जैसी सफलता हासिल की वैसे भारतीय टीम के साथ उनका करियर कभी परवान नहीं चढ़ा। मगर मिश्रा को इस बात का मलाल नहीं है। मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


मुझे नहीं पता कि मैं दूसरे से कमतर हूं या नहीं
मिश्रा ने आईपीएल में 148 मैचों में 157 विकेट लिए है और वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में लसित मलिंगा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मिश्रा ने सोमवार को कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं दूसरे से कमतर हूं या नहीं। मैं पहले इस बारे में बहुत ज्यादा सोचता था, इसलिए दिमाग भटक जाता था, अब मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं।'
विज्ञापन


ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह नहीं मिला जिसका मैं हकदार था
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह नहीं मिला जिसका मैं हकदार था। लोग जानते हैं कि अमित मिश्रा कौन है। मेरे लिए इतना ही काफी है। मुझे अपने क्रिकेट और गेंदबाजी पर ध्यान देना होता है जो मैं की रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी गेंदबाज राहुल तेवतिया की तारीफ की
इस 37 साल के गेंदबाज हरियाणा के अपने साथी गेंदबाज राहुल तेवतिया की तारीफ की। उन्होंने कहा आईपीएल की किवदंतियों में जगह बनाने वाली पारी खेलकर राहुल तेवतिया ने आशातीत प्रदर्शन किया है। तेवतिया और अमित मिश्रा दोनों हरियाणा से हैं और 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिये साथ खेले थे। राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18वें ओवर में पांच छक्के जड़कर मैच का पासा पलट दिया।

यह हरियाणा क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा है

मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'वह अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर रहा था। जिस तरह से उसने कल खेला, यह हरियाणा क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा है। मैं चाहता हूं कि वह आगे भी ऐसे ही खेलते रहे।'

जिस तरह से वह कल खेला, मैंने सोचा भी नहीं था
उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि वह अच्छा खेल सकता है लेकिन जिस तरह से वह कल खेला, मैंने सोचा भी नहीं था। कई बार आप इतना फोकस कर पाते हो कि हालात को अपने अनुरूप मोड़ सकते हो। इस तरह की पारी बार बार देखने को नहीं मिलती। यह उसके जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से होगी।'

अबुधाबी की पिच बल्लेबाजों की मददगार
मिश्रा ने कहा कि अबुधाबी की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। उन्होंने कहा, 'हमने इस विकेट पर अभ्यास नहीं किया है लेकिन यह बल्लेबाजों की मददगार है। थोड़ी धीमी है और बल्लेबाज को शॉट खेलने के लिये समय मिल रहा है।'

उन्हें खिलाड़ियों की मनोदशा के बारे में पता है
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग के बारे में उन्होंने कहा, 'वह इतने लंबे समय तक खेले हैं कि उन्हें खिलाड़ियों की मनोदशा के बारे में पता है। किसी में आत्मविश्वास की कमी या अति आत्मविश्वास है तो उन्हें पता है कि क्या कहना है। वह हमेशा सकारात्मक बात करते हैं और उनसे खिलाड़ियों के साथ तालमेल के बारे में काफी कुछ सीखा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed