{"_id":"5f5c7e73c7d5b10f844eb7c4","slug":"ipl-2020-ali-khan-becomes-first-american-cricketer-to-join-ipl-will-play-for-kolkata-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनेंगे अली खान, शाहरुख की KKR ने दिया मौका!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनेंगे अली खान, शाहरुख की KKR ने दिया मौका!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अली खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL यानी दुनिया की सबसे महंगी टी-20 क्रिकेट लीग। विश्व भर के खिलाड़ी क्रिकेट के इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। चौके-छक्के लगाते हैं। गेंदबाजी और फिल्डिंग से फैंस का मनोरंजन करते हैं। वैसे तो कोरोना संक्रमण के बीच यूएई में होने जा रहा यह 13वां सीजन कई मायनों में अलग होगा, लेकिन बायो-बबल, खाली स्टेडियम के अलावा एक और चीज जो खास होगी, वह है अमेरिकी खिलाड़ी। जी हां, आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई अमेरिकी क्रिकेटर इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहा है।
2 of 4
अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम TKR
क्रिकइंफो की माने तो चोटिल इंग्लिश पेसर हैरी गर्नी के स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने 29 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी अली खान को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। इंग्लिश पेसर हैरी गर्नी का कंधा चोटिल है, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। पाकिस्तान में जन्में खान अमेरिका में बस चुके हैं, वह हाल ही में संपन्न हुई कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का भी अहम हिस्सा थे।
3 of 4
अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लगातार 12 मैच जीतकर चौथी बार सीपीएल का फाइनल जीतने वाली ट्रिनबागो के लिए अली ने आठ मैच में 7.43 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे। रिपोर्ट्स की माने तो केकेआर टीम प्रबंधन पिछले सीजन में ही खान को अपने साथ जोड़ना चाहता था, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी। अली खान की प्रतिभा को पहचानने का श्रेय स्टार कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को जाता है। ग्लोबल T20 कनाडा में उनसे प्रभावित होने के बाद ब्रावो ने ही अली खान की एंट्री सीपीएल में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम TKR
बांग्लादेश प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेल चुके अली का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के अटक में हुआ था फिर 18 साल की उम्र में वह अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में बस गए, उन्हें पहली बार 2016 में यूएसए की टीम से खेलने का मौका मिला। अपने सीपीएल डेब्यू में ही कुमार संगाकारा जैसे धुरंधर बल्लेबाज को निपटा चुका यह पेसर लगातार 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है। डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर उनकी खासियत हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।