{"_id":"5f26da608ebc3e9f691efc41","slug":"ipl-2020-agm-meeting-final-on-november-10-10-double-headers-planned","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 Schedule: इस बार 53 दिन चलेगा टूर्नामेंट, 10 नवंबर को फाइनल, पहली बार शाम 7:30 बजे से मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 Schedule: इस बार 53 दिन चलेगा टूर्नामेंट, 10 नवंबर को फाइनल, पहली बार शाम 7:30 बजे से मैच
Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर रविवार को हुई गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक खत्म हुई। कोरोना महामारी की वजह से इस बार देश के बाहर होने जा रही लीग को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। भारत सरकार से तो मंजूरी मिल गई, लेकिन फिलहाल शेड्यूल तय नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि अभी बोर्ड और प्रसारकों के बीच एक दौर की बैठक होना बाकी है। स्टेडियम में फैंस की उपस्थिति को लेकर तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, सूत्रों की माने तो शुरुआती मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे दर्शकों को अनुमति दी जाएगी, लेकिन मैच के समय, मैदान और कई छोटी-बड़ी चीजों को लेकर कई अपडेट सामने आए हैं।
विज्ञापन
- 13वां संस्करण 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा
- यह पहला मौका होगा जब फाइनल वीकेंड (शनिवार/रविवार) में नहीं होगा
- सभी मुकाबले यूएई के तीन शहर अबूधाबी, शारजाह, दुबई में खेले जाएंगे
- कोरोना काल में 51 नहीं बल्कि टूर्नामेंट 53 दिन तक चलेगा,इस बार 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले होंगे
- फ्रैंचाइजी टीमों को जितना चाहे उतना कोविड रिप्लेसमेंट मिलेगा
- चीनी स्पॉन्सर्स को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया, यानी उन्हें कोई खतरा नहीं है
- इस बार भी महिला आईपीएल को जगह दी गई है, जहां चार टीम टकराएंगी
- फ्रैंचाइजी चार्टर विमान से 27 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात के लिए निकलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन