फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज 

Sat, 31 Oct 2020 06:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Oct 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
KXIP vs RR IPL 2020: 1000 sixes for Chris Gayle in T20 cricket and creates history 
क्रिस गेल - फोटो : PTI

किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया।

KXIP vs RR IPL 2020: 1000 sixes for Chris Gayle in T20 cricket and creates history 
क्रिस गेल - फोटो : PTI

गेल ने राजस्थान के खिलाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 99 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान स्ट्राइक रेट 157.14 का था। गेल और कप्तान केएल राहुल (46) के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। राजस्थान के खिलाफ जब गेल आज बल्लेबाजी करने उतरे तो वह इस मुकाम से सात छक्के दूर थे। आज के मैच में उन्होंने आठ छक्के लगाकर अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी-20 में अब उनके नाम 1001* छक्के हो गए हैं। 

KXIP vs RR IPL 2020: 1000 sixes for Chris Gayle in T20 cricket and creates history 
क्रिस गेल - फोटो : @lionsdenkxip

वह आईपीएल में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका 131वां मैच है और वह अभी तक यहां 349* छक्के जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 690 छक्के जड़े हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः ब्रेंडन मैक्कुलम (485 छक्के) व शेन वॉटसन (467 छक्के) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर 447 छक्के के साथ आंद्रे रसेल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KXIP vs RR IPL 2020: 1000 sixes for Chris Gayle in T20 cricket and creates history 
गेल
टी-20 में सर्वाधिक छक्के
 
नाम मैच छक्के
क्रिस गेल 410 1001* 
कीरोन पोलार्ड 524 690
ब्रेंडन मैक्कुलम 370 485
शेन वॉटसन 343 467
आंद्रे रसेल 339 447
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed