{"_id":"5c962e64bdec22140c42baf4","slug":"ipl-2019-sunrisers-hyderabad-will-take-on-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद-कोलकाता के बीच मुकाबला आज, डेविड वॉर्नर पर टिकी सबकी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद-कोलकाता के बीच मुकाबला आज, डेविड वॉर्नर पर टिकी सबकी निगाहें
Sun, 24 Mar 2019 01:25 AM IST
Priyesh Mishra
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं इंडियन टी-20 लीग में रविवार शाम चार बजे पिछले साल फाइनल में पहुंची हैदराबाद की टीम दो बार की विजेता कोलकाता के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसमें सभी की निगाहें वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर पर लगी होंगी।
विज्ञापन
वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था और 2017 में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले टूर्नामेंट में नहीं खेल पाया था और अब वह स्टीव स्मिथ के साथ इस साल वापसी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
वॉर्नर और स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा था जबकि युवा कैमरन बैनक्राफ्ट को नौ महीने तक प्रतिबंधित किया गया था। वॉर्नर और स्मिथ दोनों अपनी अपनी टीमों में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद लगाए होंगे।
विज्ञापन
हालांकि उसका प्रतिबंध 28 मार्च को समाप्त होगा लेकिन बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकता है और वह शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में दावा ठोकने की उम्मीद लगाए होगा।
जनवरी में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान कोहनी में लगी चोट के लिए सर्जरी करा चुके वॉर्नर ने सिडनी क्लब रैंडी पीट्स के लिए शानदार वापसी करते हुए इस महीने के शुरू में वन-डे मैच में 77 गेंदों में शतक जड़ा।
पिछले चरण में वॉर्नर की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर उप विजेता बनाने वाले केन विलियमसन हैदराबाद के कप्तान बरकरार रहेंगे। टीम अपनी गेंदबाजी की गहराई और वैरिएशन के लिए मशहूर है।
भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान स्पिन आक्रमण के अगुवा होंगे। हैदराबाद ने शिखर धवन की जगह शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को शामिल किया, लेकिन देखना होगा कि वे भारतीय सलामी बल्लेबाज के जाने से कैसे उबर पाते हैं।
कोलकाता की टीम में कप्तान दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट के मौके का फायदा उठाकर चयनकर्ताओं को आकर्षित करना चाहेंगे। गौतम गंभीर के जाने के बाद कार्तिक ने केकेआर की अगुवाई की और टीम पिछले साल दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद से हारकर तीसरे स्थान पर रही।