फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2019: royal challengers bangalore vs kolkata knight riders match 17 live update

IPL 2019: बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार, कोलकाता ने 5 विकेट से जीता मैच

Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ipl 2019: royal challengers bangalore vs kolkata knight riders match 17 live update
आंद्रे रसेल - फोटो : file photo

आंद्रे रसेल (48*) की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने शुक्रवार को इंडियन टी-20 लीग के 17वें मुकाबले में बैंगलोर को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है। वहीं, बैंगलोर की यह लगातार पांचवीं हार है। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 5 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला 5 विकेट के अपने नाम कर लिया। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर 7 छक्कों और 1 चौके के दम पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


बैंगलोर के 206 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी कोलकाता ने सधी शुरुआत की, लेकिन दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नवदीप सैनी ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन (10) के रूप में पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए नरेन ने क्रिस लिन के साथ मिलकर 28 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील नरेन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटरीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिस लिन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 90 के पार पहुंचाया। मगर 9.5 ओवर में पवन नेगी ने उथप्पा को टिम साउथी के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। वह 25 गेंदों में 6 चौके की मदद से 33 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए उथप्पा ने लिन के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी की।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन के रूप में कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। स्पिन गेंदबाज पवन नेगी ने लिन को बोल्ड कर दिया। लिन ने 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। 15.4 में युजवेंद्र चहल ने नितीश रैना को चलता किया। चहल ने राणा को स्थानापन्न खिलाड़ी हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। राणा ने 23 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

इसके बाद 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नवदीप सैनी ने कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (19) को चहल के हाथों कैच आउट कराया और मेहमान टीम कोलकाता को पांचवां झटका दिया।

ipl 2019: royal challengers bangalore vs kolkata knight riders match 17 live update
विराट कोहली - फोटो : Social media

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर को विराट कोहली और पार्थिव पटेल की सलामी जोड़ी ने बेहद शानदार शुरुआत दिलाई। मगर आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मेजबान टीम को पार्थिव पटेल के रूप में पहला झटका लगा। नितीश राणा ने पटेल को एलबीड्ब्लयू आफट किया। वह 24 गेंदों में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई।

यहां से विराट और डीवीलियर्स की जोड़ी ने बैंगलोर की पारी को आगे बढ़ाया। मगर 17.1 ओवर में बैंगलोर को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उन्हें खुद की गेंद पर कैच लपककर डगआउट भेजा। विराट ने 49 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 84 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने डीविलियर्स के साथ मिलकर 108 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद सुनील नरेन ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एबी डीविलियर्स को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को तीसरा झटका दिया। एबी ने 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। डीविलियर्स ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ipl 2019: royal challengers bangalore vs kolkata knight riders match 17 live update
kkr vs rcb

इससे पहले कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने इस मैच में एक बदलाव किया है। निखिल नाईक की जगह सुनील नरेन को टीम में शामिल किया है। वहीं, मेजबान टीम बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दो बदलाव करते हुए शिमरॉन हेटमेयर की जगह टिम साउथी और उमेश यादव की जगह पवन नेगी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

लगातार चार मैच गंवाने के बाद बैंगलोर की टीम जब शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें इस सीजन की पहली जीत पर होगी। विराट की अगुआई वाली टीम में इस आईपीएल मैच के लिए कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी संघर्षरत टीम अब भी सही संतुलन नहीं बना पाई है लेकिन संयोजन के साथ प्रयोग जारी रहेंगे। लगातार लचर प्रदर्शन के बाद बेंगलोर बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव कर सकता है। बैंगलोर का प्रदर्शन इस आईपीएल में अभी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में बेहद निराशाजनक रहा है। 

दोनों टीम इस प्रकार है:

बैंगलोरः विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डीविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ (विकेटकीपर), पवन नेगी, नवदीप सैनी, टिम साउथी, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।

कोलकाताः क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed