जब रॉबिन उथप्पा बैंगलोर के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए कोलकाता की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे तब यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि वे IPL में खेल रहे हैं या फिर कोई टेस्ट मैच। उथप्पा ने 20 गेदों में 9 रन की एक बेहद सुस्त पारी खेली, जो शायद शुक्रवार रात कोलकाता की हार का बड़ा कारण बनी।
2 of 8
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बैंगलोर के 213 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता की जब सारी उम्मीदें दम तोड़ चुकी थी, तब चार विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और नीतिश राणा ने मिलकर जो खेल दिखाया पूरी दुनिया उसकी मुरीद हो गई।
3 of 8
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा
- फोटो : अमर उजाला
एक वक्त कोलकाता मैच में पूरी तरह से बाहर नजर आ रही थी। 11.5 ओवर पर 79 रन में चौथा विकेट गिर चुका था। जीत के लिए 47 गेंदों में 135 रन की दरकार थी। इसके बाद मैदान पर आंद्रे रसेल की एंट्री होती है। ये फैंस की दीवानगी का ही आलम था कि इस असंभव से स्कोर को पाने की भी उम्मीद की जाने लगी। रसेल-राणा ने जी-जान लगा दिया, लेकिन जीत नसीब नहीं हो पाई।
4 of 8
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ipl
इसका एक बड़ा कारण उथप्पा की 20 गेंदों में 9 रन की सुस्त पारी भी रही। मैच खत्म होने के बाद कोलकाता भले ही स्कोरबोर्ड में 10 रन पीछे रह गई, लेकिन इस मैच के गवाह बने हर फैन को पता है कि अगर एक-दो गेंदें और होती तो कोलकाता इतिहास रच देता।
5 of 8
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL
नीतिश राणा ने नाबाद 46 गेंदों में 85 रन बनाए तो रसेल ने 25 गेंदों में 65 रन का तूफान ला दिया। पहली पारी में शतक ठोककर रनों का पहाड़ लगाने विराट के माथे पर शिकन साफ देखी गई। जो गेंदबाज आता उसकी पिटाई होती।