शुक्रवार रात इंडियन टी-20 लीग में एक ऐसा मैच खेला गया जिसे इस खेल के इतिहास में सदियों तक याद रखा जाएगा। 'कोरबो लोरबो जीतबो रे' के नारे के साथ मैदान पर विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए नीतिश राणा और आंद्रे रसेल ने जो कमाल किया उसका हर कोई मुरीद हो बैठा। मैच भले ही बैंगलोर ने जीता हो, लेकिन फैंस राणा-नीतिश की पारियों पर दिल हार बैठे।
मैच भले ही बैंगलोर ने जीता, लेकिन पूरी दुनिया रसेल-राणा पर दिल हार गई
सांस थाम देने वाले इस मैच में कोलकाता को दस रन से बेहद करीबी हार मिली। पहली पारी में विराट की शतकीय पारी के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 214 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन ही बना पाई।
3 of 7
क्रिस लिन और सुनील नरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त कोलकाता मैच में पूरी तरह से बाहर नजर आ रही थी। 11.5 ओवर पर 79 रन में चौथा विकेट गिर चुका थे। जीत के लिए 47 गेंदों में 135 रन की दरकार थी। इसके बाद मैदान पर आंद्रे रसेल की एंट्री होती है। ये फैंस की दीवानगी का ही आलम है कि इस असंभव से स्कोर को पाने की भी उम्मीद की जाने लगी। रसेल-राणा ने जी-जान लगा दिया, लेकिन जीत नसीब नहीं हो पाई।
स्कोरबोर्ड में कोलकाता भले ही 10 रन पीछे नजर आ रही हो, लेकिन इस मैच के गवाह बनने वाले हर फैन को पता है कि कोलकाता इस हार से सिर्फ गेंद ही दूर थी। नीतिश राणा ने नाबाद 85 रन और रसेल ने 65 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और क्रिस लिन सिर्फ एक रन बनाकर स्टेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन को नवदीन सैनी ने 18 रन पर पार्थिव के हाथों कैच करवा दिया। कोलकाता को तीसरा झटका स्टेन ने दिया और उन्होंने शुभमन गिल को विराट के हाथों कैच करवा दिया।