इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का चौथा मुकाबला सोमवार को राजस्थान और पंजाब के बीच राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हराकर इतिहास रच दिया। दरअसल, 12 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका था जब पंजाब ने राजस्थान में जाकर राजस्थान को हराया हो।
अश्विन ने बड़े ही चालाकी से बटलर को किया रनआउट, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 9 विकेट के खोकर 170 रन ही बना सकी।
इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का आउट होना चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, 13वें ओवर में पंजाब के कप्तान अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे।
Ravichandran Ashwin did the smart work.
— Sanjeev Thakur 🇮🇳 संजीव ठाकुर🚩 (@Sanjeev_Thakur_) March 25, 2019
Jos Buttler was backing up too far...
There's appeal for mankading here & #JosButtler is run-out.
Well Done #Ashwin#RRvKXIP #IPL2019 pic.twitter.com/fryTrCHeVh
हालांकि, इस रनआउट को लेकर अंपायर का निर्णय मांगा गया। मगर कुछ ही देर में तीसरे अंपायर का निर्णय आ गया। बटलर को रन आउट करार दिया गया। इस तरह वे इंडियन टी-20 लीग के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्हें इस तरीके से रन आउट किया गया है। वैसे तो नियम के मुताबिक वह आउट थे, लेकिन ऐसे तरीके को खेलभावना के खिलाफ माना जाता रहा है।