फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Rajasthan royals vs kolkata kinght riders match 21 preview

IPL 2019: रसेल पर अंकुश लगाना होगा राजस्थान को, आज कोलकाता से होगी भिड़ंत

Sat, 06 Apr 2019 08:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Apr 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Rajasthan royals vs kolkata kinght riders match 21 preview
राजस्थान बनाम कोलकाता

बैंगलोर के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी राजस्थान की टीम रविवार को जब कोलकाता के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में उतरेगी तो उसके सामने आंद्रे रसेल, नितीश राणा, रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल जैसे लय में चल रहे बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी। 

विज्ञापन


जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अंतिम ओवरों में अब तक काफी रन लुटाए हैं। ऐसे में चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को पावर हिटिंग का जबर्दस्त नमूना पेश करने वाले आंद्रे रसेल (13 गेंद में नाबद 48 रन) को रोकने के लिए अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक स्पिनर श्रेयस गोपाल रहे हैं, जिन्होंने अपनी गुगली से विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और शिमरोन हेतमायर को चकमा देने के साथ चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट लिए। बेंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भी राजस्थान की टीम में कई खामियां हैं जिसमें वे सुधार करना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हैदराबाद और चेन्नई के खिलाफ इस टीम ने अच्छी स्थिति में होने के बाद भी मैच गंवा दिया। स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे टीम के स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इस आईपीएल का पहला शतक लगाने वाले संजू सैमसन, जोस बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की है। 


सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला की अगुआई में केकेआर का गेंदबाजी विभाग सवाई मान सिंह स्टेडियम में विकेट का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। इस पिच पर स्पिनरों को अच्छा टर्न मिला है और गेंद नीची रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed